महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता और पूर्व विधायक आसिफ शेख द्वारा मुगल शासक औरंगजेब को पवित्र व्यक्ति बताए जाने पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी का बयान आया है. उन्होंने कहा कि संविधान में एक बदलाव किया जाए और उसमें कहा जाए कि किसी भी मुस्लिम को जायज बात बोलना मना है.
समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी ने औरंगजेब को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा, “मुझे अगले सेशन में बैन नहीं होना है, क्योंकि आगामी सत्र में मुझे अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए बजट मांगना है. क्या आप मुझसे बयान लेकर सदन से निकलवाना चाहते हैं? मैं अब एक कपड़ा लेकर आऊंगा और उसे अपने मुंह पर बांध लूंगा. मुझे लगता है कि यहां बोलने का अधिकार खत्म हो गया है. मैं इतना ही कहूंगा कि संविधान में एक बदलाव किया जाए और उसमें कहा जाए कि किसी भी मुस्लिम को जायज बात बोलना मना है, क्योंकि यहां कोई सच बात नहीं बोल सकता है.”
ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से निकाले जा रहे भारतीयों को के लिए अबू आजमी ने केंद्र सरकार की तारीफ की. उन्होंने कहा, “भारत के नागरिक चाहे ईरान में फंसे हों या फिर इजरायल में फंसे हों, उन्हें वहां से सुरक्षित निकालकर लाना चाहिए. मैं भारत सरकार का आभार प्रकट करता हूं, जो युद्धक्षेत्र में फंसे भारतीयों को सुरक्षित ला रही है.”
कांग्रेस नेता आसिफ शेख ने अपने बयान में कहा, “औरंगजेब एक बहुत ही पवित्र व्यक्ति था. उसे केवल राजनीति के लिए बदनाम किया जा रहा है.” उल्लेखनीय है कि मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ को लेकर सपा नेता अबू आजमी भी विवादों में फंस चुके हैं.
उससे पहले अबू आजमी ने कहा था, “औरंगजेब इंसाफ पसंद बादशाह था. उसके कार्यकाल में ही भारत सोने की चिड़िया बना. मैं औरंगजेब को क्रूर शासक नहीं मानता हूं. औरंगजेब के समय में राजकाज की लड़ाई थी, धर्म की नहीं थी, हिंदू-मुसलमान की लड़ाई नहीं थी. औरंगजेब ने अपने कार्यकाल में कई हिंदू मंदिरों का निर्माण करवाया. औरंगजेब को लेकर गलत इतिहास दिखाया जा रहा है.”
-भारत एक्सप्रेस
एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…