देश

पहलगाम आतंकी हमले की जांच में अहम अपडेट, NIA ने मीडिया अटकलों पर जारी की सफाई

पहलगाम आतंकी हमले की जांच में एक अहम प्रगति के तहत गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को आज जम्मू स्थित माननीय एनआईए विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. इन दोनों पर आतंकियों को पनाह देने का आरोप है.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इस केस को लेकर मीडिया में चल रही कुछ अटकलों और रिपोर्ट्स पर संज्ञान लिया है. एजेंसी ने कहा है कि कुछ रिपोर्ट्स भ्रामक और अनुमान आधारित हैं, जिनमें हमले में शामिल आतंकियों के स्केच और पहचान को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है. सोशल मीडिया पर भी इस तरह की अपुष्ट जानकारियां तेजी से फैल रही हैं.

एनआईए ने दोहराया है कि 22 जून 2025 को जारी की गई आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट रूप से बताया गया था कि दो आरोपियों को इस आतंकी हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के दौरान इन आरोपियों ने तीन हथियारबंद आतंकियों की पहचान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की हैं.

जांच एजेंसी के मुताबिक, अब तक आतंकियों की पहचान से संबंधित कई अहम साक्ष्य एकत्र किए जा चुके हैं, जिनमें पीड़ितों के प्रत्यक्षदर्शी बयान, वीडियो फुटेज, तकनीकी जानकारी और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा जारी स्केच शामिल हैं. इन सभी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया जा रहा है. हालांकि एनआईए ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल किसी अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंचा गया है.

एजेंसी ने भरोसा दिलाया है कि जांच पूरी निष्पक्षता और पेशेवर मानकों के साथ की जा रही है. हमले से जुड़े हर पहलू की गहराई से पड़ताल हो रही है. आतंकियों की पहचान और अन्य जानकारी उचित समय पर सार्वजनिक की जाएगी.

ये भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले में बड़ी कार्रवाई: दो आतंकी मददगार 5 दिन की रिमांड पर, अगली सुनवाई 27 जून को

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

21 minutes ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

4 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

4 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

4 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

5 hours ago