देश

दिल्ली में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, एक सप्ताह में मिले 99 नए केस; अन्य राज्यों ने भी बढ़ाई चिंता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में बड़ा उछाल आया है. राजधानी में कोरोना के 104 मामले सक्रिय हैं. इनमें से 99 मामले पिछले एक सप्ताह के दौरान बढ़े हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले केरल में हैं. इसके बाद महाराष्ट्र और दिल्ली का नंबर आता है.

केरल में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 430, महाराष्ट्र में 209 और दिल्ली में 104 हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 मई तक 24 सक्रिय मामले थे. लेकिन, एक ही हफ्ते में 99 मामले और बढ़े, जबकि 24 मरीज अब तक रिकवर हुए हैं.

देश के कई राज्यों में सक्रिय मामले बढ़े

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, कई राज्यों में सक्रिय मामले बढ़े हैं, जिनमें केरल (+355), महाराष्ट्र (+153) और दिल्ली (+24) शामिल हैं. इसके अलावा, कुछ जगहों पर मौतों में भी इजाफा हुआ है, जिनमें महाराष्ट्र (+4) और कर्नाटक (+1) शामिल हैं. हालांकि, बहुत से राज्यों में कोई नया मामला या मौत नहीं दर्ज की गई है.

इसके अलावा, कोविड-19 से सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र में ठीक हुए हैं. महाराष्ट्र में 8,29,849, केरल में 6,84,927 और आंध्र प्रदेश में 2,32,635 में सबसे अधिक मरीजों ने कोरोना को मात दी है. सबसे ज्यादा मौतें (कोरोना की पहली लहर से अब तक) : महाराष्ट्र (1,48,606), तमिलनाडु (38,086) और कर्नाटक (40,412) में हुई हैं.

सरकार स्थिति पर करीबी से नजर बनाए हुए है

बता दें कि 19 मई के बाद देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के नए मामले दर्ज किए गए हैं. जिनमें आंध्र प्रदेश में (4), छत्तीसगढ़ में (1), गोवा में (1), गुजरात में (76), हरियाणा में (8), कर्नाटक में (34), मध्य प्रदेश में (2), राजस्थान में (11), तमिलनाडु में (3) और तेलंगाना में (1) मरीज शामिल हैं.

इस बीच, दिल्ली में कोविड-19 के मामले 100 के पार पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार स्थिति पर करीबी से नजर बनाए हुए है.

सीएम गुप्ता ने कहा, “सभी अस्पतालों को दिशानिर्देश दिए गए हैं और सरकार स्थिति पर नजर रख रही है.” उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में मामलों से निपटने की पूरी तैयारी कर रखी है. यहां हर तरह की सुविधाएं मौजूद हैं.


ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, नागपुर और नांदेड़ में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

10 minutes ago

‘गया जी जाए बिना पितरों को मिलेगा मोक्ष!’ पितृपक्ष में पड़ने वाली इंदिरा एकादशी का क्यों है इतना महत्व?

Indira Ekadashi Importance: पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी को पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए…

18 minutes ago

उड़ान भरी, संपर्क टूटा और फिर मलबे में बदला विमान… नाइजीरिया में कैसे हुई 32 लोगों की मौत?

Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…

28 minutes ago

सुबह-सुबह कांप उठी धरती! भारत के 2 राज्यों में भूकंप के ताबड़तोड़ झटके, अफगानिस्तान भी हिला

Earthquake News Today: असम के नगांव में 4.5 तीव्रता के भूकंप से तड़के धरती कांप…

55 minutes ago

सावधान! साध्य योग से ग्रहों की चाल में यू-टर्न, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत; पढ़ें आज का राशिफल

6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को इंदिरा एकादशी, आश्लेषा नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग…

2 hours ago