Amit Shah in Maharashtra: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार रात नागपुर पहुंचे, जहां महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित भाजपा नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. सोमवार को शाह ने नागपुर और नांदेड़ में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शुभारंभ किया और जनसंपर्क कार्यक्रमों में हिस्सा लिया.
नागपुर में उनके दौरे की शुरुआत जामठा के नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट में ‘स्वस्ति निवास’ परियोजना के भूमिपूजन से हुई. इसके बाद उन्होंने कामठी में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के स्थायी कैंपस का शिलान्यास और अस्थायी कैंपस का ऑनलाइन उद्घाटन किया.
भारत के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री
मा. अमितभाई शाह इनके नागपुर और नांदेड़ में कार्यक्रम।
सोमवार, दि. 26 मई 2025नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट के ‘स्वस्ति निवास’ का भूमिपूजन
📍जामठा, नागपुर
🕚 सुबह 10.45 बजेराष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर का भूमिपूजन व… pic.twitter.com/nwBa9Awr2q
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) May 25, 2025
नांदेड़ में शाह ने आनंद नगर में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वसंतराव नाईक की प्रतिमा और परिसर सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया. शाम को उन्होंने नांदेड़ के नवा मॉंढा मैदान में भाजपा की ‘शंखनाद’ जनसभा को संबोधित किया और शिवाजी नगर में पार्टी के नए नगर कार्यालय का लोकार्पण किया. यह दौरा विकास, जनसंपर्क और क्षेत्रीय नेताओं को श्रद्धांजलि देने का एक प्रभावी मिश्रण रहा.
पश्चिम बंगाल में अगला पड़ाव
महाराष्ट्र के बाद अमित शाह 1 जून को पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे, जहां वे कोलकाता में केंद्र सरकार के एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगे. भाजपा सूत्रों के अनुसार, इस दौरान शाह पार्टी की कोर कमेटी और निर्वाचित विधायकों के साथ बैठक करेंगे. इन बैठकों का उद्देश्य संगठनात्मक एकता को मजबूत करना और आगामी रणनीतियों पर चर्चा करना है.
सूत्रों का कहना है कि 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श हो सकता है. शाह का यह दौरा भाजपा की पश्चिम बंगाल में स्थिति को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. यह दर्शाता है कि पार्टी विकास और संगठन दोनों मोर्चों पर सक्रियता से काम कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
