देश

देश में फिर से कोरोना की वापसी, इस शहर में मिले 50 से ज्यादा मरीज, जारी हुई गाइडलाइन

COVID-19 Cases: जनवरी 2020 के बाद से कोरोनावायरस के कारण दुनिया भर में महारामारी फैल गई थी जिसके कारण लाखों लोगों की जानें गई थी. लेकिन इस बीच अब मुंबई में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामलों में फिर से हल्की वृद्धि दर्ज की गई है. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की रिपोर्ट के अनुसार, शहर में फिलहाल 53 सक्रिय COVID-19 मरीज हैं, हालांकि हाल के दिनों में किसी भी मौत की सूचना नहीं मिली है. यह स्थिति प्रशासन और नागरिकों के लिए राहत भरी है, लेकिन सतर्कता अब भी बेहद जरूरी है.

अस्पतालों में COVID मरीजों के लिए सुविधाएं उपलब्ध

BMC ने बताया है कि नगर निगम के अस्पतालों में COVID मरीजों के लिए विशेष बेड, ऑक्सीजन सपोर्ट और जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. कोरोना की किसी भी लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए अस्पतालों को पूरी तरह तैयार रखा गया है.

BMC ने नागरिकों से की ये अपील

हालांकि, एशिया के कई हिस्सों में कोरोना मामलों में तेजी देखी जा रही है, लेकिन मुंबई में फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं. बीएमसी ने नागरिकों से घबराने के बजाय सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है. नियमित मॉनिटरिंग और सर्वे कार्य भी किया जा रहा है ताकि संक्रमण फैलने की किसी भी संभावना को समय रहते नियंत्रित किया जा सके.

तुरंत नजदीकी अस्पताल जाकर जांच करवाएं

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अगर किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी, जुखाम, सांस लेने में दिक्कत जैसे COVID लक्षण महसूस हों तो वे तुरंत नजदीकी अस्पताल जाकर जांच करवाएं. खुद इलाज से बचें और विशेषज्ञ की सलाह लें.

COVID-19 के पुराने अनुभवों से लें सीख

इस समय सबसे ज़रूरी है कि लोग COVID-19 के पुराने अनुभवों से सीख लेते हुए सावधानी, जागरूकता और स्वास्थ्य नियमों का पालन करें. सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन ही संक्रमण से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

8 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

8 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago