कांग्रेस सांसद शशि थरूर.
बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर की ओर से दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. जस्टिस रविंदर डुडेजा ने निचली अदालत से डिजिटल रूप में रिकॉर्ड तलब किया है.
कोर्ट 16 सितंबर को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. राजीव चंद्रशेखर ने निचली अदालत द्वारा आपराधिक मानहानि केस खारिज करने के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी है. राऊज एवेन्यु कोर्ट के एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पारस दलाल ने शशि थरूर के खिलाफ समन जारी करने से इनकार कर दिया था.
कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि प्रथम दृष्टया मानहानि का मुकदमा चलाने का कोई पर्याप्त सबूत नहीं है. राजीव चंद्रशेखर ने थरूर पर तिरुवनंतपुरम के मतदाताओं के बीच स्पष्ट रूप से गलत सूचना प्रसारित करने का आरोप लगाया था. जिसमें कथित तौर पर प्रमुख मतदाताओं और पैरिश पुजारियों जैसे प्रभावशाली व्यक्तियों को रिश्वत देने के बारे में भ्रामक जानकारी फैलाई गई.
चंद्रशेखर ने केरल में एक टीवी साक्षात्कार में शशि थरूर द्वारा लगाए गए आरोपों पर आश्चर्य व्यक्त किया था. याचिका में कहा गया था कि थरूर ने ये बयान राजीव चंद्रशेखर को नुकसान पहुचाने के इरादे से दिए है. भाजपा नेता ने शशि थरूर द्वारा दिए गए लापरवाह बयानों को वापस लेने की मांग के अलावे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की थी.
राजीव चंद्रशेखर ने अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 200 और भारतीय दंड संहिता की धारा 500 और 171 जी के तहत अर्जी दाखिल किया था. कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा था कि उन्होंने किसी भी स्तर पर कोई विशेष आरोप नहीं लगाया है. थरूर ने यह भी कहा था कि मैंने इसे विभिन्न लोगों से सुना है, जिनमें स्थानीय समुदाय के कुछ प्रमुख लोग भी शामिल है.
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट से मानव तस्करी के आरोपी बांग्लादेशी सुमन शेख को जमानत, कोर्ट ने कहा- ट्रायल में लगेगा समय
-भारत एक्सप्रेस
Axis Bank Privilege vs Neo Credit Card: Axis Bank Privilege Credit Card पर ज्वाइनिंग और…
Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद…
UP Rajya Sabha Election के बीच अखिलेश यादव के ‘तीन नहीं, अब 403 पर नजर’…
अगर आप इस शारदीय नवरात्रि पर दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए…
पटियाला हाउस कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार…