देश

भारत में कोविड-19 के नए वैरिएंट से 24 घंटों में अब तक 108 मौतें, इन राज्यों में गईं सबसे ज्यादा जानें

कोविड-19 का नया वैरिएंट लगातार घातक हो रहा है. हालिया दिनों में खासकर बुजुर्गों के लिए नया वैरिएंट जानलेवा साबित हुआ, जिससे देशभर में मरने वालों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच चुका है. पिछले 24 घंटों में भारत में 11 लोगों की मौत हुई. लगातार दूसरा दिन है, जब कोविड संक्रमण से मरने वालों की संख्या 10 के पार पहुंची है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी नए वैरिएंट के बाद पहली मौत हुई है.

छत्तीसगढ़ में पहली मौत दर्ज

छत्तीसगढ़ में कोविड संक्रमण के एक्टिव केस 50 के पार जा चुके हैं. सोमवार को राज्य में एक और नया मामला दर्ज किया गया, जिससे कुल केस 51 हो गए. छत्तीसगढ़ में कोविड से जो पहली मौत दर्ज हुई है, वो 85 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति थे.

केरल में सबसे ज्यादा मौंते

केरल में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं. राज्य में कोविड से संक्रमित 7 लोग मरे हैं. मरने वालों में तीन महिलाएं हैं, जिनकी उम्र क्रमश: 63, 67 और 71 साल थी. एक 33 साल के व्यक्ति की भी मौत हुई है. इसके अलावा तीन बुजुर्ग कोविड के कारण मरे हैं, जिनकी उम्र क्रमश: 85, 83 और 60 साल थी.

इन राज्यों में भी मौतें

इसके अलावा मध्य प्रदेश में कोविड से संक्रमित एक 52 साल की महिला की मौत हुई है. महाराष्ट्र में 47 साल के व्यक्ति और दिल्ली में 67 साल के बुजुर्ग ने संक्रमण के कारण जान गंवाई है. नए वैरिएंट के बाद भारत में अब तक मरने वालों की संख्या 108 हो चुकी है. इसमें सबसे ज्यादा 35 मौतें केरल में हुईं. महाराष्ट्र में अब तक 28 लोग मर चुके हैं. दिल्ली में 12 लोगों की जान जा चुकी है. नए वैरिएंट के बाद कर्नाटक में 11, तमिलनाडु में 7, मध्य प्रदेश में 4, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में दो-दो, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल में एक-एक मौत दर्ज की गई. फिलहाल भारत में कोविड संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 7,264 रह गई है.

बुजुर्गों के लिए खास सतर्कता जरूरी

विशेषज्ञों के अनुसार, नया वैरिएंट बुजुर्गों को ज्यादा प्रभावित कर रहा है. ऐसे में उम्रदराज और बीमार लोगों को सतर्क रहना जरूरी है. मास्क पहनना, हाथ धोना और भीड़ से बचना अब भी जरूरी है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

2 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

6 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

6 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

6 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

6 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

7 hours ago