देश

Pune Train Fire: ट्रेन में लगी भीषण आग, यात्री ने फेंकी बीड़ी से भड़की लपटें, कई डिब्बे जलकर हुए खाक

Pune Train Fire: दौंड से पुणे की ओर जा रही डेमू ट्रेन में अचानक आग लग गई. यह हादसा सुबह करीब 8 बजे पुणे जिले के येवत स्टेशन के पास हुआ. आग लगते ही यात्रियों में दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे.

टॉयलेट में फंसे यात्री को ऐसे बचाया गया

आग के समय एक यात्री टॉयलेट में फंसा रह गया था. रेलवे कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला. राहत की बात ये रही कि इस हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई.

यात्री ने फेंकी बीड़ी से भड़की लपटें

रेलवे पुलिस ने बताया कि घटना के बाद एक 55 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह यात्री ट्रेन में बीड़ी पी रहा था. उसने धूम्रपान के बाद जली हुई बीड़ी कूड़ेदान में फेंकी, जिससे आग लग गई. रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया. दौंड रेलवे पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि समय पर कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया.

ये भी पढ़ें: ये हैं भारत में पिछले दशकों में हुए भयावह पुल हासदे, इतिहास में दर्ज हैं अहमदाबाद विमान क्रैश से भी बड़ी घटनाएं

रेलवे विभाग ने जारी की जांच

रेलवे विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी यात्री से पूछताछ की जा रही है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. रेल प्रशासन ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

7 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

7 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

7 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

7 hours ago