देश

मोदी सरकार द्वारा सिंधु जल संधि निलंबित करने से बिलबिला रहा पाकिस्तान, वहां 40% से ज्यादा फसलें नष्ट हो गईं हैं: डिफेंस एक्सपर्ट

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत के ‘सिंधु जल संधि’ को निलंबित करने से पाकिस्तान बुरी तरह बौखला गया है. पाकिस्तान ने भारत से अपने फैसले पर पुनर्विचार की अपील की है. इस पर डिफेंस एक्सपर्ट ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) विजय सागर ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत को एक पत्र लिखकर बताया कि उनकी 40 प्रतिशत से अधिक फसलें नष्ट हो गई हैं.

पूर्व सैन्य अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि भारत ने पाकिस्तान को हराने के लिए योजनाएं बना रखी हैं. इसके मुताबिक, अल्पकालिक, मध्यम-अवधि और दीर्घकालिक रणनीतियों को क्रियान्वित किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि सिंधु जल संधि निलंबित होने के बाद हमने अपने बांधों से गाद निकालने का काम किया और साथ ही पाकिस्तान के लिए बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी, जिससे उनकी फसलों को काफी नुकसान हुआ.

उन्होंने कहा कि सिंधु जल संधि खत्म होने के चलते हमने पानी का डाटा देना बंद कर दिया. इस दौरान पानी का प्रवाह रोक दिया गया और बगलिहार बांध और सलाल बांध को भरना शुरू कर दिया. इससे उनकी फसलें बर्बाद हो गईं और उन्हें बिजली की किल्लत का सामना भी करना पड़ा.

उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेने की सरकार ने योजना बनानी शुरू कर दी थी और 23 अप्रैल को हुई सीसीएस की बैठक में सिंधु जल संधि को निलंबित करने का निर्णय लिया गया था. हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी.

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई को राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा था कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते हैं. बताया जा रहा है कि भारत अब तीनों ऊपरी नदियों के पानी का अपने लिए इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है. इस पर तुरंत काम शुरू कर दिया गया है. इसके अलावा, मध्यकालिक और दीर्घकालिक योजनाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

द्वारका के पानी के नीचे छिपे रहस्य: पौराणिक कथाएं और पुरातात्विक खोजों की सच्चाई

Submerged City of Dwarka: जानिए द्वारका के समुद्र के नीचे छिपे अवशेषों, समुद्री इतिहास, और…

2 minutes ago

रामेश्वरम का श्री रामनाथस्वामी मंदिर: 22 पवित्र कुएं, विशाल गलियारे और मुक्ति की गाथा

Ramanathaswamy Temple Rameswaram: जानिए तमिलनाडु के रामेश्वरम स्थित श्री रामनाथस्वामी मंदिर का इतिहास, 22 पवित्र…

13 minutes ago

प्रवासी भारतीयों में दिखा उत्साह: 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने फिलीपींस पहुंचे पीएम मोदी

फिलीपींस की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे पीएम मोदी पारंपरिक 'बारोंग तागालोग' पोशाक पहनकर और…

18 minutes ago

शिरडी के साई बाबा और द्वारका माई की गाथा: जानिए क्या है ‘सबका मालिक एक’ का असली अर्थ

Shirdi Sai Baba Temple: जानिए शिरडी के साई बाबा मंदिर का इतिहास, 'सबका मालिक एक'…

20 minutes ago

क्यों नहीं बजती बांके बिहारी मंदिर में घंटियां? जानिए वृंदावन के इन पावन मंदिरों का रहस्य

Bankey Bihari and Prem Mandir Vrindavan: जानिए वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर और प्रेम मंदिर…

27 minutes ago