SCB Medical College Cuttack ICU fire: ओडिशा के कटक स्थित सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एससीबी (SCB) मेडिकल कॉलेज में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे मौत का तांडव देखने को मिला. अस्पताल के आईसीयू वार्ड में अचानक लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. वेंटिलेटर और लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर मौजूद 10 मरीज धुएं और लपटों के बीच दम तोड़ गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक सहायता की घोषणा की है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना को अत्यंत दुख बताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. पीएम ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से आर्थिक मदद का ऐलान किया है. इसके तहत प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी. पीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दुख की इस घड़ी में केंद्र सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है.
हादसे की गंभीरता को देखते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने भी तुरंत कड़े निर्देश जारी किए हैं. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष (CMRF) से 25-25 लाख रुपये के भारी-भरकम मुआवजे का ऐलान किया है. सीएम ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायलों के इलाज में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए और उनके लिए विशेष चिकित्सा प्रबंध किए जाएं. मुख्यमंत्री खुद राहत और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: बिहार राज्यसभा चुनाव में बड़ा खेला! कांग्रेस के 3 विधायक संपर्क से बाहर, क्या फंस गए तेजस्वी यादव?
चश्मदीदों के मुताबिक, जब पूरा अस्पताल सो रहा था, तभी अचानक आईसीयू से आग की लपटें निकलने लगीं. शॉर्ट सर्किट को आग की शुरुआती वजह माना जा रहा है. चूंकि मरीज आईसीयू में थे, इसलिए वे खुद को बचाने की स्थिति में नहीं थे. कुछ ही मिनटों में दम घुटने और जलने की वजह से 10 मरीजों की मौत हो गई. दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और अन्य वार्डों में भर्ती मरीजों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया.
इतने बड़े मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में आग लगने की घटना ने अस्पताल के फायर सेफ्टी ऑडिट पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रशासन ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं ताकि यह साफ हो सके कि क्या फायर अलार्म सिस्टम काम कर रहा था या नहीं. फिलहाल, कटक प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और घायलों का उपचार जारी है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…
UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…
Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…
OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…
बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…
UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…