(सांकेतिक तस्वीर)
Ayodhya Pran Pratistha: अयोध्या में सोमवार को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बीच साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सख्त रुख अपनाया है और पुलिस को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
अयोध्या पुलिस ने रविवार को बताया कि साइबर ठग लोगों को मुफ्त प्रसाद वितरण, वीआईपी पास एवं प्रवेश पास देने के फर्जी संदेश भेज रहे हैं. उन्होंने कहा कि साइबर ठगों की इस सक्रियता को लेकर राज्य सरकार कड़े कदम उठा रही है. अयोध्या पुलिस ने हाल में ऐसे ही एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक भारतीय अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया है.
अयोध्या (नगर) के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी लोगों से वेबसाइट के माध्यम से पैसे भेजने और घर बैठे प्राण प्रतिष्ठा समारोह का प्रसाद पाने का लालच दे रहा था. उन्होंने बताया कि देश के भीतर लोगों को 51 रुपये तथा अन्य देश के नागरिकों को 11 डॉलर में प्रसाद देने का लालच दिया जा रहा था. उन्होंने बताया कि आरोपी भगवान राम की तस्वीर वाली टी-शर्ट, रामनाम की चरण पादुका, भगवान राम के नाम के झंडे, व अन्य वस्तुएं प्रदान करने का भी झांसा दे रहा था.
शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 16 लाख से अधिक लोगों को धोखा देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. उसने लोगों से धोखाधड़ी कर 10.5 करोड़ रुपये एकत्र किए हैं. सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को इस संबंध में जागरूक किया जा रहा है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भी श्रद्धालुओं को इस बारे में सावधान किया है.
मालूम हो कि सोमवार यानी 22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे और उनके हाथों से ही कई अनुष्ठान होंगे. हालांकि मंदिर में 16 जनवरी से ही प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान जारी है. राम लला की 51 इंच ऊंची मूर्ति गर्भगृह में विराजमान की जा चुकी है. वहीं प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के सम्पन्न होने को लेकर अब मात्र एक दिन का समय शेष रह गया है. ऐसे में आज रामलला के सिंहासन को सरयू नदी के जल के 125 कलश से धोया जाएगा और फिर रामलला का मध्याधिवास होगा और शाम को शैयाधिवास का अनुष्ठान होगा और इसके बाद 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. बता दें कि राम मंदिर तक जाने वाले मार्क को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है तो वहीं दीवारों पर भगवान राम से सम्बंधित चित्र उकेरे गए हैं. जगह-जगह पर रामायण की तमाम चौपाइयों से सम्बंधित चित्रों को भी उकेरा गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…