मध्य प्रदेश के दतिया और बिहार के बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों ने दोनों राज्यों के सियासी गलियारों में भारी खलबली मचा दी है. एक तरफ जहां मध्य प्रदेश में जीत से उत्साहित कांग्रेस ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है, वहीं दूसरी तरफ बिहार में उपचुनाव के नतीजों के बाद सत्ताधारी गठबंधन के भीतर से ही बागी सुर और जनता की नाराजगी के दावे सामने आने लगे हैं.
दतिया उपचुनाव में मिली जीत के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं. इस बड़ी जीत के तुरंत बाद जीतू पटवारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक पत्र लिखकर सूबे की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है. जीतू पटवारी ने अपने पत्र में दतिया के जनादेश का हवाला देते हुए राज्य की भाजपा सरकार से बुनियादी मुद्दों पर ‘श्वेतपत्र’ जारी करने की मांग की है. उन्होंने पत्र में लिखा-
“मुख्यमंत्री जी, दतिया के जनादेश से मैंने यही सीखा है कि जनता अब झूठे वादे नहीं, बल्कि पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और ठोस परिणाम चाहती है! आइए, हम मिलकर श्वेत-पत्रों की नई परंपरा प्रारंभ करें! जनता की उम्मीदों और वास्तविक विकास का एक नया मध्य प्रदेश बनाएं!”
जीतू पटवारी ने मांग की है कि राज्य सरकार प्रदेश में पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था जैसे अति-महत्वपूर्ण मुद्दों की वास्तविक स्थिति पर जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड यानी श्वेतपत्र रखे.
बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव नतीजों ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के भीतर हलचल तेज कर दी है. चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए जदयू (JDU) के विधायक अनंत कुमार सिंह ने बड़ा बयान दिया है. अनंत सिंह ने कहा कि-
“चुनाव में कोई भी नेता न जीतता है, न हारता है. जनता जिसको जिताती है, वही जीतता है.”
जब उनसे राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार की सक्रिय राजनीति और मुख्यमंत्री पद से हटने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने जनता की नाराजगी की ओर इशारा करते हुए बड़ा दावा किया. अनंत सिंह ने कहा कि-
“सभी तरफ नीतीश कुमार की यही चर्चा है कि जनता ने उन्हें वोट दिया था और उन्हें बीच में ही हटा दिया गया. भले ही वे अपनी योजना से हटे हों, लेकिन जनता के बीच यही चर्चा है कि उन्हें हटाया गया है. अभी जहां भी चुनाव होगा, वहां यही हाल (नतीजा) देखने को मिलेगा. जनता में इस बात को लेकर भारी गुस्सा है कि हमने मुख्यमंत्री किसे बनाया था और इन्होंने किसे बना दिया. जनता नाराज है कि हम वोट किसी और के नाम पर देते हैं और बीच में ये लोग बदला-बदली कर देते हैं…”
ये भी पढ़ें: PK की हिट रणनीति: क्या हैं 10 कारण जिससे प्रशांत किशोर ने जीता बांकीपुर?
दोनों सीटों से सामने आए चुनाव परिणाम से साफ हो गया है कि यह अब सियासत में कुछ समय तक चर्चा को विषय रहने वाला है. दतिया में कांग्रेस का आक्रामक रुख और बांकीपुर के बहाने बिहार में नेताओं के यह कड़े बोल साफ इशारा कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में दोनों राज्यों की उप-चुनावी हलचल और तेज होने वाली है.
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…
महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…
सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…
IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…