रिपोर्ट-मनोज चौबे
मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने जा रहा उपचुनाव बेहद दिलचस्प और सियासी हलचलों से भरपूर हो गया है. दरअसल बीजेपी और कांग्रेस जैसे दिग्गज राजनीतिक दलों के भारी-भरकम प्रचार के बीच एक स्वतंत्र प्रत्याशी सबसे ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई हैं. ज्ञात रहे भाजपा के हाई प्रोफाइल चेहरे निरोत्तम मिश्रा की टिकत कटने के बाद यह सीट पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है.
भाजपा ने यहां से आशुतोष तिवारी को अपना प्रत्याशी बनाया है जिनको कांग्रेस के घनश्याम से कड़ी टक्कर मिलने के आसार हैं. इस बीच अब इस महामुकाबले में किन्नर समाज का प्रतिनिधित्व कर रहीं संजना सिंह की एंट्री हो चुकी है, जो ‘भारतीय गण वार्ता पार्टी’ (भगवा पार्टी) के टिकट पर दतिया के चुनावी मैदान में उतरी हैं.
बता दें किं संजना दीदी के समर्थन में प्रचार करने के लिए छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश से भारी संख्या में किन्नर समुदाय के लोग दतिया पहुंचे हैं, जिसने दतिया के सियासी समीकरणों में हलचल पैदा कर दी है.
संजना सिंह के चुनाव प्रचार (Datia Bypoll Sanjana Singh) की सबसे बड़ी बात यह है कि उनके समर्थन में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध साध्वी सौम्या दीदी भी मैदान में उतर चुकी हैं. साध्वी सौम्या वही चर्चित शख्सियत हैं, जिन्होंने अयोध्या में रामलला की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा के समय सबसे पहले बालक राम की नजर उतारी थी.
भारत एक्सप्रेस न्यूज के संवाददाता मनोज चौबे से खास बातचीत में साध्वी सौम्या दीदी ने कहा कि वे अपनी सखी संजना के चुनाव प्रचार में शामिल होकर इस बार पूरे दतिया शहर की नजर उतारने आई हैं, ताकि दतिया का विकास और जन-कल्याण बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ सके.
ये भी पढ़ें- इंफोसिस से Aadhaar तक अब Exam Reform की जिम्मेदारी, कौन हैं नंदन नीलेकणि जो संभालेंगे NEET-JEE का मोर्चा?
बातचीत के दौरान प्रत्याशी संजना दीदी ने अपना दर्द साझा करत हुए बताया कि यह चुनाव उनके लिए महज हार-जीत का राजनीतिक खेल नहीं है बल्कि समाज की रूढ़िवादी सोच को बदलने की एक बड़ी लड़ाई है. संजना दीदी ने भावुक होकर खुलासा किया कि नामांकन दाखिल करने के दौरान कुछ वकीलों और लोगों ने उन पर अपमानजनक टिप्पणियां की थीं. उन्होंने कहा कि वे इस घटिया सोच को जड़ से मिटाना चाहती हैं और यह साबित करना चाहती हैं कि किन्नर समाज भी इस देश और लोकतंत्र का एक बेहद सम्मानित और समर्थ हिस्सा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…