Dausa Tramadol Seizure
रिपोर्ट- विष्णु अशीर्वाद, दौसा
Dausa Tramadol Seizure: राजस्थान के दौसा जिले में नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) जयपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 72 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं. इस नशीली खेप को यूपी रोडवेज बस के जरिए आगरा से महवा लाई जा रही थी. कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.
CBN अधिकारियों के मुताबिक, 21 जून को उन्हें खुफिया सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति आगरा से महवा की ओर जाने वाली यूपीएसआरटीसी बस में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित साइकोट्रोपिक दवाएं लेकर यात्रा कर रहा है. सूचना मिलने के बाद CBN जयपुर की एक विशेष टीम गठित की गई और संदिग्ध बस पर नजर रखी जाने लगी.
काफी देर तक निगरानी करने के बाद अधिकारियों ने आगरा-महवा रोड पर भरतपुर बाईपास के पास बस को रोक लिया. इसके बाद बस में सवार यात्रियों की जांच की गई. जांच के दौरान एक यात्री की गतिविधियां संदिग्ध लगीं. जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास मौजूद तीन पॉलीबैग से बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुए.
अधिकारियों ने बताया कि बरामद कैप्सूलों की संख्या 72 हजार है. इतनी बड़ी मात्रा में नशीली दवाओं की बरामदगी ने जांच एजेंसियों को भी चौंका दिया.
CBN ने मौके पर ही पूरी खेप को जब्त कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह मामला किसी बड़े ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह खेप कहां से भेजी गई थी, इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं और इसे आखिर किस जगह पहुंचाया जाना था.
CBN अधिकारियों का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे नेटवर्क पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 'भारत एक्सप्रेस' के पास पुलिस की आधिकारिक चार्जशीट…
Premanand Maharaj: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की रहस्यमयी मौत हो गई.…
HC TAKES COGNIZANCE OF BUS FIRE: ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक निजी…
PM MODI HAILS ASIAN GAMES MEDALISTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 (आइची-नागोया) में…
Captain Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने…
उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को…