दौसा में CBN की बड़ी कार्रवाई, यूपी रोडवेज बस से 72 हजार ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद
Dausa Tramadol Seizure: राजस्थान के दौसा जिले में नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) जयपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 72 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं. इस नशीली खेप को यूपी रोडवेज बस के जरिए आगरा से महवा लाई जा रही थी.





