देश

अब नहीं काटने होंगे दफ्तरों के चक्कर, DDA के नए ‘ऑनलाइन परमिट सिस्टम’ से चुटकियों में मिलेगी बिल्डिंग मंजूरी

DDA Online Building Permit System: दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू ने राष्ट्रीय राजधानी में लोगों के लिए सुविधाएं बेहतर बनाने के उद्देश्य से दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) को ‘सिंगल विंडो ऑनलाइन बिल्डिंग परमिट सिस्टम’ (OBPS) लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया है.

मंगलवार को एक अधिकारी ने बताया कि इस नई व्यवस्था के जरिए भवन निर्माण से जुड़ी मंजूरियों की प्रक्रिया को आसान और तेज बनाने की कोशिश की जा रही है, ताकि लोगों को अलग-अलग विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें.

भवन निर्माण मंजूरी की प्रक्रिया होगी तेज

DDA की नई सिंगल विंडो ऑनलाइन बिल्डिंग परमिट सिस्टम (OBPS) सुविधा से भवन निर्माण मंजूरी की प्रक्रिया पहले के मुकाबले ज्यादा तेज, पारदर्शी और आसान हो जाएगी. अधिकारियों के मुताबिक, इससे लोगों को लंबे समय तक फाइलों के चक्कर, लालफीताशाही और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी.

बताया गया है कि दिल्ली के उपराज्यपाल टी एस संधु ने पहले भी इन मुद्दों को उठाते हुए सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए थे.

नई व्यवस्था के तहत नागरिकों, मकान मालिकों, आर्किटेक्ट्स और डेवलपर्स को भवन निर्माण से जुड़ी सभी मंजूरियों और एनओसी के लिए एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म मिलेगा. इस सिस्टम के जरिए लोग भवन योजना, जरूरी दस्तावेज और अलग-अलग विभागों की एनओसी ऑनलाइन जमा कर सकेंगे.

आवेदन को रियल टाइम में कर सकेंगे ट्रैक

इसके अलावा आवेदक अपने आवेदन की स्थिति रियल टाइम में ट्रैक कर सकेंगे, ऑनलाइन फीस जमा कर पाएंगे और डिजिटल सिग्नेचर वाली मंजूरी भी ऑनलाइन ही प्राप्त कर सकेंगे. इससे डीडीए दफ्तरों के बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत काफी हद तक कम हो जाएगी.

यह प्रणाली एआई-संचालित योजना जांच, स्वचालित अनुपालन जांच, भौगोलिक रूप से चिह्नित मोबाइल निरीक्षण और तत्काल एसएमएस और ईमेल सूचनाओं को एकीकृत करती है.

भवन निर्माण की मंजूरी प्रक्रिया में आएगा सुधार

इस पहल से भवन निर्माण की मंजूरी प्रक्रिया में मैन्युअल हस्तक्षेप, प्रक्रियात्मक देरी और परिचालन त्रुटियों में काफी कमी आने की उम्मीद है, साथ ही जवाबदेही, दक्षता और सटीकता में सुधार होगा.

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर राज्यपाल ने प्रोटोकॉल को रखा किनारे, काफिले में कम से कम गाड़ियां होंगी

यह पहल प्रौद्योगिकी-आधारित शासन सुधारों और सुव्यवस्थित सार्वजनिक सेवा वितरण तंत्रों के माध्यम से दिल्ली के शहरी नियोजन और विकास ढांचे के आधुनिकीकरण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ईरान-अमेरिका जंग कब होगी खत्म? ट्रंप ने खुद बताई पूरी टाइमलाइन

Iran US war latest news: ईरान-अमेरिका युद्ध कब खत्म होगा? डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि…

8 minutes ago

विजय देवरकोंडा को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत; AI डीपफेक और अश्लील कंटेंट हटाने का आदेश, पर्सनैलिटी राइट्स पर दिया यह फैसला

तेलुगु अभिनेता विजय देवरकोंडा को दिल्ली हाई कोर्ट से पर्सनैलिटी राइट्स मामले में अंतरिम राहत…

14 minutes ago

CJP प्रदर्शन के चलते सात मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, दिल्ली बार्डर सहित 8 जगहों पर नाके, 7 ट्रेन रद्द

CJP Protest Jantar Mantar: फरीदाबाद में दिल्ली बार्डर सहित दूसरे जिलों और राज्यों से लगते…

15 minutes ago

‘कोर्ट आना ही पड़ेगा…’, पर्सनैलिटी राइट्स मामले में अमिताभ बच्चन को दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने अमिताभ बच्चन के पर्सनैलिटी राइट्स मामले में कहा है कि यदि…

21 minutes ago

शराब पीने से रोका तो फाड़ दी वर्दी: बीच सड़क पर भिड़ गए ट्रैफिक पुलिस और पूर्व फौजी; देखें VIDEO

आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में छलेसर पुलिस चौकी के पास सार्वजनिक जगह पर शराब पीने…

26 minutes ago

सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा गया आरा, बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रहे कारोबारी के सिर में मारी गोली

Ara Businessman Murder: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में दिनदहाड़े गोली मारकर एक हार्डवेयर…

27 minutes ago