देश

वंदे भारत का विजय रथ! 20 कोच होने के बावजूद 98% ऑक्यूपेंसी, कश्मीर के लिए बनी नई लाइफलाइन

Vande Bharat Jammu Srinagar: वंदे भारत एक्सप्रेस की जम्मू-श्रीनगर सेवा को यात्रियों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. रेलवे मंत्रालय के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के बीच शुरू हुई इस हाईस्पीड ट्रेन से शुरुआत के सिर्फ 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने सफर किया है.

मंत्रालय का कहना है कि आधुनिक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन धीरे-धीरे जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए नई लाइफलाइन बनती जा रही है और यात्रा को पहले से ज्यादा तेज, आरामदायक और आसान बना रही है.

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक पीएम मोदी ने 6 जून 2025 को 272 किलोमीटर लंबे उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक का उद्घाटन किया था. इसके बाद 30 अप्रैल 2026 को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 20 कोच वाली जम्मू तवी-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी.

नियमित सेवा शुरू होने के बाद 2 मई से 11 मई के बीच इस रूट पर चल रही चारों वंदे भारत ट्रेन सेवाओं से कुल 44,727 यात्रियों ने सफर किया. रेलवे मंत्रालय के अनुसार, इस नई रेल सेवा को लोगों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

एक सप्ताह में ही 28,762 यात्रियों ने की यात्रा

रेलवे मंत्रालय के मुताबिक, ट्रेन सेवा के पहले सप्ताह में ही 28,762 यात्रियों ने यात्रा की. यह आंकड़ा दिखाता है कि जम्मू-कश्मीर रेल कॉरिडोर पर यात्रा की मांग कितनी तेजी से बढ़ रही है.

इस रूट पर ट्रेन संख्या 26401 और 26402 जम्मू तवी और श्रीनगर के बीच सप्ताह में छह दिन चलती हैं, जबकि ट्रेन संख्या 26403 और 26404 बुधवार को छोड़कर बाकी सभी दिनों में सेवा देती हैं. इस तरह ज्यादातर दिनों में यात्रियों को आने-जाने के लिए चार ट्रेन सेवाएं उपलब्ध रहती हैं.

रेलवे के अनुसार, कई दिनों में यात्रियों की संख्या क्षमता के करीब पहुंच गई. 3 मई को 4,977 यात्रियों ने सफर किया, जबकि 10 मई को यह आंकड़ा बढ़कर 5,657 तक पहुंच गया. रविवार को ट्रेनों की औसत ऑक्यूपेंसी 98 प्रतिशत से ज्यादा दर्ज की गई, जो इस रूट की बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है.

20 कोच होने के बावजूद फुल चल रही वंदे भारत

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पहले 8 कोच वाली ट्रेनें पूरी तरह भर जाती थीं, लेकिन अब 20 कोच होने के बावजूद ट्रेनों में सीटें तेजी से भर रही हैं.

यह ट्रेन सेवा सिर्फ यात्रा का साधन नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था और लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आई है. अब श्रद्धालु, छात्र, व्यापारी, सरकारी कर्मचारी और पर्यटक बिना किसी रुकावट के आरामदायक सफर कर पा रहे हैं.

पर्यटक अब चिनाब और अंजी जैसे विश्वस्तरीय रेलवे पुलों का नजारा लेते हुए वंदे भारत ट्रेन से कश्मीर पहुंच रहे हैं. ट्रेन को खासतौर पर माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में चलने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे बर्फबारी और भूस्खलन के दौरान भी यात्रा आसान बनी रहेगी.

सबसे किफायदी विकल्प बनके उभरी वंदे भारत

रेलवे मंत्रालय ने आगे बताया कि जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत इस रूट पर सबसे किफायती यात्रा विकल्प बनकर उभरी है. चेयर कार टिकट में भोजन भी शामिल है और इसकी कीमत हवाई यात्रा या टैक्सी के मुकाबले काफी कम है.

जहां फ्लाइट टिकट यात्रियों की जेब पर भारी पड़ते हैं, वहीं वंदे भारत ट्रेन कम खर्च में आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव दे रही है. खास बात यह है कि हाईवे बंद होने की स्थिति में भी ट्रेन सेवा यात्रियों के लिए भरोसेमंद विकल्प बनी हुई है.

जम्मू से श्रीनगर तक का यह रेल सफर दुनिया के सबसे खूबसूरत रेल मार्गों में गिना जा रहा है. ऊंचे पहाड़, लंबी सुरंगें, चिनाब और अंजी जैसे इंजीनियरिंग के अद्भुत पुल और कश्मीर की हरी-भरी वादियां यात्रियों को यादगार अनुभव दे रही हैं.

संचालन लागत से भी कम किराया

रेलवे मंत्रालय का कहना है कि भारतीय रेलवे इस विशेष यात्रा को आम लोगों की पहुंच में रखने के लिए संचालन लागत से भी कम किराए पर सेवा दे रहा है.

रेलवे के अनुसार, गर्मियों का मौसम शुरू होने के साथ ही कश्मीर में पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ने की उम्मीद है. डल झील, पहलगाम और गुलमर्ग जैसे पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन बड़ी सुविधा साबित होगी.

ये भी पढ़ें- पवन कल्याण का बांग्लादेश सरकार को अल्टीमेटम! जानें 500 दिनों से कैद इस्कॉन संत के लिए क्यों खौला ‘गब्बर सिंह’ का खून?

अब यात्री जम्मू तवी से बैठकर 5 घंटे से भी कम समय में श्रीनगर पहुंच सकते हैं. वहीं आने वाले महीनों में इस रूट पर यात्रियों की संख्या और तेजी से बढ़ने की उम्मीद है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

दावत में खाना खाते ही मच गई चीख-पुकार! 200 से ज्यादा लोग बीमार, राजस्थान के पाली में मचा हड़कंप

Pali Food Poisoning: राजस्थान के पाली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है.…

2 minutes ago

‘शैतान जाते-जाते ट्रोल करा गया’, नाना पाटेकर को लेकर ऐसा क्यों बोलीं एक्ट्रेस?

Nana Patekar News: नाना पाटेकर को लेकर टिप्पणी के बाद तनुश्री दत्ता सोशल मीडिया पर…

44 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी अपडेट: आसमान छूने लगे दाम, रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद जानें अपने शहर का ताजा भाव

सोने के बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. वीकेंड के चलते आज वायदा…

47 minutes ago

CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी, गृह मंत्रालय ने राज्यों के DGP को लिखा पत्र

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर निर्देश…

51 minutes ago

ममता दीदी का अनोखा अंदाज! बच्चों की कविता गाकर उड़ाया CEC का मजाक, देखें वायरल VIDEO

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने 'जॉनी-जॉनी यस पापा' कविता गाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

57 minutes ago

‘नौकरियां विदेश भेजी तो लगेगा भारी टैरिफ’ जेडी वेंस की कंपनियों को दो टूक चेतावनी, अमेरिका फर्स्ट नीति पर तीखे किये तेवर

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि जो कंपनियां अमेरिकी…

1 hour ago