देश

मूक-बधिर विद्यालय के बच्चों की पिटाई मामले पर प्रशासन सख्त, संचालक व कर्मचारी पर दर्ज हुआ केस

Deaf and Mute School  Beating Children case: हाल ही में मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र पीएनटी रोड स्थित बागेश्वरी मूक बधिर विद्यालय में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया था, इस मामले पर जिला प्रशासन ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए मामले को संज्ञान में लिया है.  इस मामले में सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने इस मामले पर सख्ती बरतते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. इस मामले में लिप्त पाए गए आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.  इस गंभीर मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकाने पर छापा मारा जा रहा है. पुलिस गहनता से इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

मूक- बधिर बच्चों के साथ मारपीट का मामला

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे देख हर कोई मूक- बधिर बच्चों के साथ हो रहे व्यवहार की निंदा कर रहा है. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि विद्यालय के छात्रावास में रह रहे मूक-बधिर बच्चों के साथ बेरहमी से पिटाई की जा रही है, इतना ही नहीं बच्चों को डराया और धमकाया भी जा रहा है. परिसर में मौजूद बच्चों के साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया जा रहा है. इस वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई. इस मामले में एसडीओ पूर्वी, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक, मुशहरी बीडीओ और मिठनपुरा थानाध्यक्ष को जांच के आदेश दिए.

यह भी पढ़ें: ‘छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं!’ NEET-UG परीक्षा की नई तारीख को लेकर क्या बोले धर्मेंद्र प्रधान?

आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ केस

सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने कहा कि वायरल वीडियो जांच में सही पाया गया है. वहीं इस मामले पर एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था के संस्थापक संजय कुमार और कर्मचारी राजू कुमार पर केस दर्ज किया गया है. साथ ही संस्था प्रबंधन ने आरोपी कर्मचारी को भी हटा दिया है. इस मामले में पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

Swati Pandey

Recent Posts

अर्णव तूफान के चलते झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, जानें कब मिलेगा छुटकारा?

चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…

38 seconds ago

EPFO Update: क्या सुरक्षित रहेगी कर्मचारियों की मेहनत की कमाई? EPFO के इस नए प्रस्ताव से मची हलचल

EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों की बचत का एक हिस्सा अब…

8 minutes ago

योगी अकेले मैदान में, संगठन कहां खड़ा है?

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती योगी…

13 minutes ago

‘ये कैसे भाई-बहन… नीयत ठीक नहीं’, लव गिल-स्काउट विवाद पर गौहर खान का रिएक्शन

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट की नजदीकियों पर विवाद के बीच गौहर खान…

22 minutes ago

यूपी भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उत्साहित, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बनेगा रोडमैप

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी…

33 minutes ago

किराया 625 और मांगा 1479…विरोध करने पर ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी और दी धमकी

गुरुग्राम में ऐप पर ₹625 किराया होने के बावजूद महिला से ₹1479 वसूलने और विरोध…

36 minutes ago