muzaffarpur bihar news
Deaf and Mute School Beating Children case: हाल ही में मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र पीएनटी रोड स्थित बागेश्वरी मूक बधिर विद्यालय में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया था, इस मामले पर जिला प्रशासन ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए मामले को संज्ञान में लिया है. इस मामले में सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने इस मामले पर सख्ती बरतते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. इस मामले में लिप्त पाए गए आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस गंभीर मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकाने पर छापा मारा जा रहा है. पुलिस गहनता से इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
मूक- बधिर बच्चों के साथ मारपीट का मामला
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे देख हर कोई मूक- बधिर बच्चों के साथ हो रहे व्यवहार की निंदा कर रहा है. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि विद्यालय के छात्रावास में रह रहे मूक-बधिर बच्चों के साथ बेरहमी से पिटाई की जा रही है, इतना ही नहीं बच्चों को डराया और धमकाया भी जा रहा है. परिसर में मौजूद बच्चों के साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया जा रहा है. इस वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई. इस मामले में एसडीओ पूर्वी, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक, मुशहरी बीडीओ और मिठनपुरा थानाध्यक्ष को जांच के आदेश दिए.
यह भी पढ़ें: ‘छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं!’ NEET-UG परीक्षा की नई तारीख को लेकर क्या बोले धर्मेंद्र प्रधान?
आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने कहा कि वायरल वीडियो जांच में सही पाया गया है. वहीं इस मामले पर एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था के संस्थापक संजय कुमार और कर्मचारी राजू कुमार पर केस दर्ज किया गया है. साथ ही संस्था प्रबंधन ने आरोपी कर्मचारी को भी हटा दिया है. इस मामले में पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

