रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह. (फाइल फोटो)
Rajnath Singh At Srinagar Air Base: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर एयर बेस का दौरा किया और भारतीय वायु सेना (IAF) के जवानों से मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद रहे.
राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में पाकिस्तान की परमाणु हथियारों को संभालने की क्षमता पर सवाल उठाया. श्रीनगर एयर बेस पर कुछ ही देर पहले राजनाथ सिंह ने कहा, “पूरी दुनिया ने यह देखा है कि पाकिस्तान ने कितने गैर-जिम्मेदाराना तरीके से भारत को न्यूक्लियर अटैक की धमकी दी. आज श्रीनगर की धरती से मैं यह सवाल उठाता हूं कि क्या ऐसे दुष्ट राष्ट्र के पास परमाणु हथियार सुरक्षित हैं? मैं मानता हूं कि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) की निगरानी में लिया जाना चाहिए.”
राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी चौकियों को नष्ट करने के लिए भारतीय सेना की प्रशंसा भी की. उन्होंने कहा, “पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के लोगों ने जिस तरह पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया, मैं उन्हें भी सलाम करता हूं. आपने जिस तरह सीमा पार पाकिस्तानी चौकियों और बंकरों को नष्ट किया, दुश्मन इसे कभी नहीं भूल पाएगा.” उन्होंने पाकिस्तान द्वारा सीमा पार से की गई गोलीबारी के दौरान इस्तेमाल किए गए गोले भी देखे.
इस दौरान जवानों ने ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर रक्षा मंत्री का स्वागत किया. रक्षा मंत्री ने श्रीनगर के बदामी बाग कैंटोनमेंट में सैनिकों से भी मुलाकात की और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनकी बहादुरी की सराहना की. उन्होंने जवानों के कंधे थपथपाए और हाथ मिलाकर उनका हौसला बढ़ाया.
भारत का ऑपरेशन सिंदूर 7 मई की रात को शुरू किया गया था, जो 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे. इस ऑपरेशन में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में आतंकी ढांचों को निशाना बनाया, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए. इसके बाद पाकिस्तान ने सीमा पार गोलीबारी और ड्रोन हमलों की कोशिश की, लेकिन भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 11 हवाई अड्डों पर रडार, संचार केंद्र और हवाई क्षेत्रों को नष्ट कर दिया. 10 मई को दोनों देशों के बीच युद्धविराम की घोषणा हुई.
Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…
Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…
UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…
वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…