दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड थाना इलाके से सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और मेडिकल जांच के लिए भी भेजा गया है.
घटना की खबर फैलने के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा सामने आया. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पुलिस चौकी के पास इकट्ठा हो गए. लोगों ने चौकी का घेराव करते हुए नारेबाजी की और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शन के दौरान इलाके में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया.
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया. सेंट्रल जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंचे और स्थानीय लोगों से बातचीत की. अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और भरोसा दिलाया कि मामले में कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस के अनुसार, बच्ची की मेडिकल जांच कराई जा रही है. साथ ही, उसके परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. इन्हीं बयानों और सामने आए तथ्यों के आधार पर पॉक्सो एक्ट (POCSO) समेत संबंधित कानूनी धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है. जांच के दौरान पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश करेगी कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं.
अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल इलाके की स्थिति नियंत्रण में है. हालांकि, किसी तरह की अप्रिय स्थिति दोबारा न बने, इसे देखते हुए एहतियात के तौर पर पुलिस बल को मौके पर तैनात रखा गया है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें- बिहार के इन हवसियों से बेटियां कैसे बचें? जमुई में युवती से दरिंदगी पर भड़का विपक्ष, हिरासत में 3 आरोपी
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…