देश

दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा: एयर इंडिया की फ्लाइट के इंजन में फंसा कंटेनर, विमान ग्राउंडेड

Air India Flight Delhi: दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को बड़ा हादसा टल गया है. एयर इंडिया केA350 एयरक्राफ्ट के इंजन में बैगेज कंटेनर फंस गया. इंजन खराब हो गया. बता दें कि विमान न्यूयॉर्क जा रहा था. ईरान हवाई क्षेत्र बंद होने से वापस लौटा. लैंडिंग के बाद घने कोहरे में रनवे पर कंटेनर टकराया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. विमान ग्राउंडेड कर दिया गया. सभी यात्री सुरक्षित हैं. इसके बाद एयर इंडिया ने कुछ अमेरिका उड़ानें रद्द कर दीं.

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल एयर इंडिया (Air India) की A350 फ्लाइट ने दिल्ली से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी. लेकिन ईरान हवाई क्षेत्र बंद होने के चलते विमान को आधे रास्ते से वापस लौटना पड़ा. लौटने के बाद जब फ्लाइट घने कोहरे में रनवे पर चल रही थी. तो ग्राउंड कंटेनर विमान के दाहिने इंजन से टकरा गया. जिससे फ्लाइट का इंजन खराब हो गया. हालांकि विमान सुरक्षित लैंड कर चुका था और सभी यात्री सुरक्षित हैं. वायरल वीडियो में कंटेनर फंसता हुआ साफ दिख रहा है.

विमान को किया गया ग्राउंडेड

विमान को जांच और मरम्मत के लिए ग्राउंडेड कर दिया गया है. इसको लेकर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि विमान पूरी जांच के बाद ही उड़ेगा. इससे A350 एयरक्राफ्ट के रूट पर कुछ रुकावटें आ सकती हैं. साथ ही कंपनी ने यात्रियों की असुविधा पर खेद जताया है. वहीं बता दें कि ईरान हवाई क्षेत्र बंद होने से यह स्थिति बनी. जिसके चलते विमान को वापस लाना पड़ा. अब फॉरेंसिक और तकनीकी जांच चल रही है. कंटेनर कैसे फंसा इसका पता लगाया जा रहा है.

 Air India ने रद्द कीं US की कुछ उड़ानें

एयर इंडिया ने ईरानी हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण गुरुवार को भारत से अमेरिका के लिए तीन उड़ानें रद्द कर दी हैं . इसके अलावा मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए भी एक उड़ान को रद्द कर दिया गया है. वहीं, कंपनी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ईरानी हवाई क्षेत्र बंद होने और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कुछ फ्लाइट कैन्सल की जा रही हैं, जिनका मार्ग बदलना फिलहाल संभव नहीं है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

29 minutes ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

44 minutes ago

काशी में लगेगी संस्कृति संसद: 3 हजार संत-विद्वान जुटेंगे, जेन-जी को मिलेगा अपनी बात रखने का मंच

Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…

46 minutes ago

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

1 hour ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

1 hour ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

2 hours ago