देश

‘स्टार्टअप इंडिया’ के 10 साल पूरे होने पर देश के वाइब्रेंट स्टार्टअप इकोसिस्टम से बातचीत करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (16 जनवरी) को देश की राष्ट्रीय राजधानी में ‘स्टार्टअप इंडिया’ पहल के एक दशक पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसकी जानकारी गुरुवार को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने दी.

2016 में हुई थी शुरुआत

‘स्टार्टअप इंडिया’ की शुरुआत 16 जनवरी 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी, जिसका उद्देश्य नए विचारों को बढ़ावा देना, उद्यमिता को प्रोत्साहित करना और निवेश के जरिए विकास करना है, ताकि भारत नौकरी चाहने वाला देश नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला देश बन सके. पीएमओ के एक बयान के अनुसार, इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी भारत के सक्रिय और तेजी से बढ़ते स्टार्टअप जगत से जुड़े लोगों से बातचीत करेंगे.

2 लाख से अधिक स्टार्टअप्स मान्यता प्राप्त

कार्यक्रम में कुछ चुने हुए स्टार्टअप प्रतिनिधि अपने स्टार्टअप सफर के अनुभव साझा करेंगे. इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी इस मौके पर लोगों को संबोधित भी करेंगे. पिछले 10 वर्षों में भारत के स्टार्टअप क्षेत्र में बहुत तेजी से विकास हुआ है. इस दौरान देशभर में 2 लाख से अधिक स्टार्टअप्स को मान्यता दी गई है.

ये स्टार्टअप्स नौकरी पैदा करने, नई तकनीक से आर्थिक विकास करने और अलग-अलग क्षेत्रों में देश की अंदरूनी सप्लाई चेन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. ‘स्टार्टअप इंडिया’ योजना भारत की अर्थव्यवस्था और नवाचार प्रणाली की एक मजबूत नींव बन चुकी है. बयान में कहा गया है कि इस योजना ने संस्थागत तंत्र को मजबूत किया है, स्टार्टअप्स को पैसे और मार्गदर्शन तक पहुंच बढ़ाई है और ऐसा माहौल तैयार किया है जिससे स्टार्टअप्स देश और विदेश में आगे बढ़ सकें.


ये भी पढ़ें:CSPoC सम्मेलन में पीएम मोदी बोले: यूपीआई, वैक्सीन और लोकतंत्र की ताकत से भारत का वैश्विक नेतृत्व


स्टार्टअप्स में AI का इस्तेमाल

पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री मोदी ने स्टार्टअप्स से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल समाज के भले के लिए करने की अपील की थी. उन्होंने कहा कि एआई को सस्ता, सबके लिए उपलब्ध और पारदर्शी बनाया जाना चाहिए.

सरकार के अनुसार, देश में स्टार्टअप्स की संख्या लगातार बढ़ रही है. उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ‘स्टार्टअप इंडिया’ पहल के तहत 2,01,335 स्टार्टअप्स को सूचीबद्ध किया है, जिनसे देशभर में 21 लाख से अधिक नौकरियां पैदा हुई हैं.

इसके अलावा, भारतीय नवाचारकर्ताओं द्वारा दायर किए गए पेटेंट आवेदन 2014 से 2024 के बीच 425 प्रतिशत तक बढ़े हैं. साथ ही वैश्विक नवाचार सूचकांक 2025 में भारत की रैंक में सुधार हुआ है और जीआईआई 2025 रैंकिंग में यह 38वें स्थान पर पहुंच गई है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

5 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

6 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

6 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

7 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

7 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

8 hours ago