देश

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस एयरलाइंस के इंजन में लगी आग, 232 यात्रियों की बची जान, 6 घायल

दिल्ली एयरपोर्ट में टेकऑफ के दौरान स्विस विमान का इंजन खराब हुआ और आग लग गई. दिल्ली एयरपोर्ट पर यह घटना शनिवार रात एक बजे की है. हादसे के बाद एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी. स्विस एयरलाइंस की LX147 फ्लाइट शनिवार रात 1:08 बजे टेकऑफ करने वाली थी, तभी उसका एक इंजन फेल हो गया और उसमें आग लग गई. जिसके बाद पायलट ने तुरंत विमान रोक दिया.

6 घायल, 4 नवजात समेत 232 लोग थे सवार

अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्रियों को रनवे पर इमरजेंसी स्लाइड का इस्तेमाल करके सुरक्षित बाहर निकाला गया. इस हादसे में 6 यात्री घायल हो गए हैं. विमान में 4 नवजात समेत 232 लोग सवार थे और यह फ्लाइट स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख जाने वाली थी.

लैंडिंग गियर में दिखा धुआं

SWISS एयरलाइन ने एक बयान में कहा, “हमें दिल्ली में फ्लाइट LX147 से जुड़ी एक घटना के बारे में जानकारी मिली है. जिस विमान में खराबी आई वह एयरबस A330 है. घटना भारतीय समय के अनुसार रात 1 बजे के बाद की है. जैसे ही विमान टेकऑफ करने के लिए रनवे में आया, विमान के बाईं ओर लैंडिंग गियर से धुआं निकलता देखा गया. जिसके बाद तुरंत फ्लाइट को रोक दिया गया. एयरलाइन ने आगे कहा-

“हमारी स्थानीय टीमें मौके पर मौजूद हैं और यात्रियों की देखभाल कर रही हैं. हम स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर इस मामले पर काम कर रहे हैं. इस घटना के पीछे के कारणों को पूरी तरह से समझने के लिए हमारी टीम जल्द ही दिल्ली जाएगी.”

ये भी पढ़ें: 2016 से 2026 तक 4 बार बची डोनाल्ड ट्रंप की जान, जानें कब-कब और किसने और कहां किया हमला?

10 दिन में विमान दूसरी बड़ी घटना

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पिछले 10 दिनों में विमान हादसे की यह दूसरी बड़ी घटना है. 16 अप्रैल को स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमान आपस में टकरा गए थे. अकासा का विमान हैदराबाद जाने के लिए तैयार खड़ा था. उसी समय लेह से आया स्पाइसजेट का विमान उससे टकरा गया. हादसे में स्पाइसजेट के दाहिने पंख का हिस्सा अकासा के बाएं तरफ के पिछले पंख में जा घुसा. घटना के बाद एयरपोर्ट स्टाफ ने दोनों प्लेन में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार लिया. हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं लगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

6 minutes ago

पटना में ‘दो कचौड़ी एक समोसा, BPSC का क्या भरोसा!’ गूंजा नारा, दारोगा अभ्यर्थियों का फूटा भारी गुस्सा

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने के विरोध में…

18 minutes ago

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

42 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

57 minutes ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

1 hour ago