देश

31 मार्च के बाद दिल्ली की सड़कों पर नहीं दौड़ेंगे 15 साल पुराने वाहन, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई होगी बंद

दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को घोषणा की कि 31 मार्च 2025 के बाद दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर 15 साल से अधिक पुराने वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाएगा.

पर्यावरण मंत्री सिरसा ने अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद यह फैसला लिया. उन्होंने कहा कि सरकार वाहनों से होने वाले उत्सर्जन और वायु प्रदूषण को कम करने के लिए सख्त कदम उठा रही है. बैठक में पुराने वाहनों पर प्रतिबंध, अनिवार्य एंटी-स्मॉग उपायों और इलेक्ट्रिक सार्वजनिक परिवहन की ओर बदलाव जैसे प्रमुख नीतिगत निर्णयों पर चर्चा की गई.

पेट्रोल पंपों पर लगेगा पहचान करने वाला उपकरण

पर्यावरण मंत्री ने बताया कि दिल्ली के सभी पेट्रोल पंपों पर ऐसे उपकरण लगाए जाएंगे, जो 15 साल से अधिक पुराने वाहनों की पहचान करेंगे. इन वाहनों को कोई भी ईंधन उपलब्ध नहीं कराया जाएगा. इस फैसले के संबंध में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय को भी सूचित किया जाएगा.

बड़े वाणिज्यिक परिसरों में एंटी-स्मॉग गन अनिवार्य

इसके अलावा, दिल्ली सरकार ने सभी ऊंची इमारतों, होटलों और वाणिज्यिक परिसरों में एंटी-स्मॉग गन लगाने का निर्देश दिया है ताकि राजधानी में प्रदूषण को कम किया जा सके.

90% CNG बसों को हटाने की योजना

दिल्ली सरकार दिसंबर 2025 तक लगभग 90 प्रतिशत सार्वजनिक सीएनजी बसों को चरणबद्ध तरीके से हटाने की योजना बना रही है. इन बसों को इलेक्ट्रिक बसों से बदला जाएगा, जिससे राजधानी में सार्वजनिक परिवहन को अधिक स्वच्छ और टिकाऊ बनाया जा सके.

प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार का सख्त रुख

ये सभी कदम दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के सरकार के व्यापक प्रयासों का हिस्सा हैं. राजधानी में प्रदूषण का स्तर गंभीर बना हुआ है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है. सरकार का यह निर्णय दिल्ली के नागरिकों के लिए स्वच्छ हवा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

Jio IPO की लिस्टिंग पर सबकी नजर: पहले दिन खरीदें या करें इंतजार? एक्सपर्ट्स ने दी अहम सलाह

Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…

5 minutes ago

क्या E20 का विरोध था एक ‘पेड-कैंपेन’? नितिन गडकरी ने किया दावा

E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…

6 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: पटना सीट पर JDU के नीरज कुमार आगे, मतगणना केंद्र के बाहर हंगामे से बढ़ा सियासी तापमान

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…

13 minutes ago

डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका पर सुनवाई में तेजी लाने के निर्देश

भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर…

23 minutes ago

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव? SIM बाइंडिंग नियम से क्या बदल जाएगा, जानिए पूरी बात

WhatsApp SIM Binding Rule को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. क्या अकाउंट चलाने…

23 minutes ago

यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…

30 minutes ago