देश

Delhi: श्रद्धा को इंसाफ दिलाने के बुलाई गई थी ‘बेटी बचाओ महापंचायत’, मच पर ही महिला ने की शख्स की पिटाई, दनादन मुंह पर बरसाई 6 चप्पलें

Delhi: राजधानी दिल्ली में श्रद्धा की हत्या के खिलाफ और उसको इंसाफ दिलाने के लिए छतरपुर (Chattarpur) में हिंदू एकता मंच ने एक पंचायत का आयोजन किया गया था. लेकिन इस दौरान मंच पर ही जमकर मारपीट हो गई. स्टेज पर पहुंची महिला ने एक शख्स की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी. जिसके बाद मंच पर अफरा-तफरी मच गई और जैसे-तैसे करके लोगों ने महिला को रोककर बीच बचाव कराया.

बता दें कि आरोपी आफताब ने इसी इलाके में श्रद्धा की हत्या की थी, जिसके बाद छतरपुर इलाके को ही पंचायत के लिए चुना गया था. इस महापंचायत को ‘बेटी बचाओ फाउंडेशन’ की ओर से भी समर्थन दिया गया था, वक्ता मंच पर खड़े होकर अपने विचार रख रहे थे. इसी दौरान अचानक मंच पर मारपीट हो गई.

मंच पर शख्स पर हुई चप्पलों की बौछार

खबरों के मुताबिक, बताया जा रहा है कि महिला अपनी बात कहने के लिए मंच पर चढ़ी थी. लेकिन किसी एक शख्स की तरफ से उसे धक्का देकर मंच से उतारने की कोशिश की गई, जिसके बाद महिला भड़क गई और उसने अपनी निकालकर वहीं पर सरेआम शख्स पर चप्पलों से हमला बोला दिया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला ने मंच पर शख्स के मुंह के ऊपर कई चप्पल मारी दी, जिसके बाद मंच पर मौजूद लोगों ने महिला को शांत कराया और मामले को रफा-दफा किया. लेकिन वहां मौजूद में हड़कंप मच गया कि मंच पर ऐसा किया हो गया.

ये भी पढ़ें: Mamata Banerjee: लोगों को दिए जाने वाले कपड़े मंच पर नहीं पहुंचे तो भड़क गईं ममता बनर्जी, अधिकारियों की जमकर लगाई क्लास

मंच पर मारपीट हुई तो कई लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जिसके बाद वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) ने भी इस घटना का वीडियो जारी किया है. इसमें महिला चप्पलों से शख्स की पिटाई करते हुए दिखाई दे रही है. बता दें कि श्रद्धा की हत्या 18 मई को की गई थी. आरोपी आफताब पुलिस की गिरफ्त में है. पुलिस उसके खिलाफ मजबूत सबूत जुटाने की कोशिश कर रही हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

27 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago