देश

Jabalpur News: पुरुषों से संबंध बनाने का शौकीन था शख्स, दोस्तों को ब्लैकमेल कर पूरी करता था अपनी हवस, तंग आकर उन्होंने ही कर दी हत्या

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है. माढोताल थाना इलाके में बीते नौ नवम्बर को सूखा गांव में एक व्यक्ति के मृत पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली. पुलिस टीम को अमित पटेल ने बताया कि उसके मामा मुन्ना लाल कुशवाहा (उम्र 63 वर्ष) आईटीआई से रिटायर्ड थे, जो उसके घर पर रहते थे. रोज शाम को खेत में बनी झोपड़ी में चले जाते थे, जहां से दूसरे दिन सुबह वापस आ जाते थे.

मामा रोजाना की तरह आठ नवम्बर की शाम सात बजे खेत चले गये थे, दूसरे दिन सुबह खेत से वापस नहीं आये. मामा को देखने खेत जा रहा था, तभी देखा कि डॉ. शंकर साहू के खेत में मामा मृत अवस्था में पड़े थे. मृतक के शरीर पर हल्की चोट के निशान भी थे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि मौत सांस रुकने की वजह हुई है.

सच जान हैरान रह गई पुलिस टीम

वहीं, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस टीम ने जांच के दौरान संदेही देवेन्द्र सेन, मनीष चढ़ार और संतोष यादव से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान पुलिस टीम आरोपियों से सच जान हैरान रह गई.

अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ केस

एएसपी जबलपुर संजय अग्रवाल ने बताया कि 9 तारीख को हमें खेत में एक शव मिला था, मृतक का नाम मुन्नालाल पटेल था. पोस्टमार्टम में पता चला की उसकी हत्या हुई है. इसके बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ किया गया. घटना की जांच में पता चला कि हत्या का कारण अप्राकृतिक संबंध था.

दोस्तों ने की हत्या

उन्होंने कहा कि मृतक इसका शौकीन था. ऐसा करने के साथ ही वह उन्हें ब्लैकमेल भी करता था. हमें पता चला की 8 तारीख को, देवेंद्र सेन (मृतक का नाई), उसका दोस्त संतोष यादव और मनीष, इन तीनों ने उससे परेशान होकर उसकी हत्या कर दी.

ये भी पढ़ें : Shraddha Murder Case: जिस हथियार से किए गए थे श्रद्धा के 35 टुकड़े, लगा पुलिस के हाथ, अंगूठी को लेकर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बहरहाल, जबलपुर पुलिस (Jabalpur News) ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विधाक कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया. जहां कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

1 hour ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

5 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

6 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

6 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

7 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

7 hours ago