देश

दिल्ली में कारोबारी से 5 करोड़ की रंगदारी, गोल्डी बराड़ के नाम पर मिली धमकी

Delhi Crime News: दिल्ली के पश्चिमी इलाके पंजाबी बाग से एक बार फिर रंगदारी और गैंगस्टरों की धमकियों का मामला सामने आया है. क्लब रोड स्थित ब्रेथ रेस्टोरेंट के संचालक राजकुमार वालिया ने आरोप लगाया है कि उन्हें विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और उसके करीबी बताए जा रहे लोगों की ओर से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. इतना ही नहीं, उनसे 5 करोड़ रुपये की रंगदारी भी मांगी गई है.

शिकायत के मुताबिक, धमकियां विदेशी मोबाइल नंबरों से फोन कॉल और वॉयस नोट के जरिए दी गईं. कारोबारी का कहना है कि पहले भी उन्हें इसी तरह की धमकी मिली थी और अब दोबारा संपर्क कर पैसे देने का दबाव बनाया जा रहा है. इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की शिकायत पंजाबी बाग थाने में दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

वॉयस नोट में दी गई गंभीर धमकी

राजकुमार वालिया ने पुलिस को बताया कि 18 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे उनके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से वॉयस नोट आया. आरोप है कि इस ऑडियो मैसेज में खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बताने वाले व्यक्ति ने 5 करोड़ रुपये की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि यदि रकम नहीं दी गई तो उन्हें या उनके परिवार के किसी सदस्य को जान से मार दिया जाएगा. कारोबारी के अनुसार, धमकी मिलने के बाद परिवार में दहशत का माहौल बन गया. हालांकि उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी.

अगले दिन फिर आया फोन

शिकायत में यह भी कहा गया है कि 19 जुलाई को दो अलग-अलग बार विदेशी नंबर से कॉल आई. कॉल करने वाले ने खुद को मनीष खरखोदा बताते हुए दावा किया कि वह गोल्डी बराड़ का छोटा भाई है. उसने फिर से 5 करोड़ रुपये देने का दबाव बनाया.

राजकुमार वालिया का कहना है कि जब उन्होंने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, तो कॉल करने वाले ने कथित तौर पर उन्हें और उनके परिवार को गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी. इसके बाद उन्होंने सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की.


ये भी पढ़ें: अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, जेल में बंद भाई से मिलने जा रहे थे


पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाबी बाग थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस उन विदेशी मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच कर रही है, जिनसे कॉल और वॉयस नोट भेजे गए थे. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि कथित रंगदारी का यह नेटवर्क विदेश से संचालित किया जा रहा है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कॉल डिटेल, डिजिटल सबूत और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है. साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी देने वालों का किसी संगठित आपराधिक गिरोह से सीधा संबंध है या फिर किसी ने गैंगस्टर के नाम का इस्तेमाल कर कारोबारी को डराने की कोशिश की है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

दो नाल वाली बंदूक…’ आखिर कैसे पेरियार से बगावत कर अन्नादुरै ने बनाई तमिलनाडु की सबसे ताकतवर पार्टी DMK

पेरियार और अन्नादुरै के बीच आजादी के दिन और व्यक्तिगत फैसलों पर हुए मतभेदों ने…

2 hours ago

18 सितंबर को वोटिंग, 19 को नतीजे! डूसू चुनाव के लिए ABVP और NSUI ने उतारे सूरमा, कैंपस में सियासी पारा हाई

DUSU Election 2026: DUSU चुनाव में सबसे दिलचस्प मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिलेगा,…

2 hours ago

‘हिंदी और उर्दू में सिर्फ लिपि का फर्क…’, Bharat Express के कॉन्क्लेव ‘बज्म-ए-सहाफ़त’ में ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय की स्पीच

दिल्ली में भारत एक्सप्रेस के 'बज्म-ए-सहाफ़त' कॉन्क्लेव में ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय ने भाषा…

2 hours ago

SONIPAT : 6 महीने के बच्चे को गोद से छीनकर नोंचता रहा पिटबुल कुत्‍ता, बचाने आई बुआ को भी कर डाला लहूलुहान

SONIPAT PITBULL ATTACK: हरियाणा के सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में पिटबुल के हमले का रोंगटे…

2 hours ago

पाइप उठाते ही कैसे दौड़ गया करंट? मथूरा में करंट लगने से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

मथुरा के शेरगढ़ में बोरिंग के दौरान लोहे का पाइप 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन…

3 hours ago