देश

फिर दहली दिल्ली: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार ब्लास्ट, 9 की मौत, अब तक क्या-क्या हुआ?

Delhi Car Blast: देश की राजधानी दिल्ली करीब दस साल बाद फिर एक बड़े धमाके से हिल गई. सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास चलती i20 कार में जोरदार धमाका हुआ. इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है और 24 से ज्यादा लोग घायल हैं. धमाके की तीव्रता इतनी थी कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां और ऑटो जल गए, मेट्रो स्टेशन और दुकानों के शीशे टूट गए.

जैसे ही धमाका हुआ, पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और इलाके को घेर लिया. LNJP अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद दिल्ली ही नहीं मुंबई समेत देश के कई बड़े शहरों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

जांच और केस दर्ज

धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने आत्मघाती हमले के एंगल से जांच शुरू कर दी है. हालांकि मौके से आरडीएक्स के सबूत नहीं मिले हैं. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में UAPA की धारा 16 और 18, विस्फोटक अधिनियम और BNS की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.

CCTV से खुलासा

पुलिस को मिले CCTV फुटेज से पता चला कि धमाके वाली i20 कार दोपहर 3:19 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास पार्क की गई थी और शाम 6:48 बजे तक वहीं खड़ी रही. पार्किंग से बाहर निकलने के महज 10 मिनट बाद ही कार में धमाका हो गया. कार का नंबर HR 26 CE 7674 है.

कार का मालिकाना हक

जांच में सामने आया कि यह कार कई बार खरीदी और बेची गई थी. इसका पहला मालिक सलमान था, जिसने इसे ओखला के देवेंद्र को बेचा था. फिलहाल यह कार गुरुग्राम RTO में मोहम्मद सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड है. पुलिस ने सलमान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

हेल्पलाइन नंबर

दिल्ली पुलिस ने ब्लास्ट के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. इमरजेंसी के लिए 112, कंट्रोल रूम के लिए 011-22910010 और 011-22910011, LNJP अस्पताल के लिए 011-23233400 और AIIMS ट्रॉमा सेंटर के लिए 011-2659440 नंबर जारी किए गए हैं.

मौके पर जांच

धमाके के 10 मिनट के भीतर दिल्ली क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल और लोकल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. इसके बाद NIA, NSG और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची. फॉरेंसिक सबूतों को इस केस में सबसे अहम माना जा रहा है. सुबह से ही टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और हर एंगल से जांच कर रही हैं.

अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया

धमाके के बाद अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने भारत में मौजूद अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. उन्हें लाल किले से दूर रहने की सलाह दी गई है. फिलहाल लाल किला मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 1 और 4 बंद कर दिया गया है, जबकि गेट नंबर 2 और 3 खुले हैं.

धमाके का पैटर्न

जांच में सामने आया है कि घायलों के शरीर पर पैलेट या छेद के निशान नहीं मिले हैं, जो आमतौर पर बम धमाकों में होते हैं. इस बार धमाके का पैटर्न अलग है. आम तौर पर मृतकों और घायलों का शरीर काला पड़ जाता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ.

गृहमंत्री की प्रतिक्रिया

घटना के बाद गृहमंत्री अमित शाह LNJP अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की. उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी की. फिलहाल इलाके को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.

आतंकी मॉड्यूल से जुड़ाव

सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि यह फिदायीन हमला हो सकता है. कार पुलवामा निवासी तारिक ने खरीदी थी, जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है. सूत्रों के मुताबिक इस धमाके के तार फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़े हो सकते हैं.

राजनीतिक प्रतिक्रिया

घटना के बाद देश के तमाम राजनीतिक दलों ने दुख जताया है और जांच की मांग की है. सभी ने कहा है कि इस मामले की हर एंगल से जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके.

ये भी पढ़ें-Delhi Car Blast: लाल किले के पास फिदायीन अंदाज में धमाका, जांच में बड़ा खुलासा

दिल्ली का यह धमाका राजधानी की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है. जांच एजेंसियां हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही हैं. कार की टाइमलाइन, मालिकाना हक और आतंकी मॉड्यूल से जुड़ाव जैसे सुराग साफ कर रहे हैं कि यह घटना साधारण नहीं थी. आने वाले दिनों में जांच से और बड़े खुलासे हो सकते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

Bigg Boss 20: स्काउट ने लव गिल को किया नॉमिनेट, घरवालों के सामने फफक-फफक कर रो पड़ीं एक्ट्रेस!

'बिग बॉस 20' के घर में उठापटक जारी है. वीकेंड का वार के बाद आए…

14 minutes ago

अगले कुछ घंटों में और विकराल होगा अर्नब तूफान..! 17 राज्यों में चक्रवाती बारिश और आंधी का बड़ा अलर्ट

28 अक्टूबर के मौसम को लेकर चक्रवात 'अर्नब' और 17 राज्यों में भारी बारिश व…

50 minutes ago

‘खत्म हुआ 4 साल का इंतजार…!’ आज प्ले स्टोर पर Freefire india होगा लॉन्च, कितने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड?

Garena Free Fire India की लॉन्च डेट, डाउनलोड टाइम और उपलब्धता को लेकर भारतीय गेमर्स…

1 hour ago

ग्रहों की चाल में बड़ा उलटफेर…! तुला-मकर समेत 4 राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे, कुंभ वाले सावधान

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कर्क, धनु और मीन समेत सभी…

2 hours ago

Aaj Ka Panchang: त्रिपुष्कर योग और राहुकाल का घमासान! भूलकर भी न करें ये भूल, जानें हर शुभ-अशुभ मुहूर्त

28 अक्टूबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, कृतिका-रोहिणी नक्षत्र और शुभ…

2 hours ago

कामकाज में आ सकती हैं मुश्किलें, रिश्तों में धैर्य से लें काम; सेहत को न करें नजरअंदाज

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर…

2 hours ago