देश

दिल्ली कार विस्फोट केस में जैश-ए-मोहम्मद का हवाला कनेक्शन, हैंडलर के जरिए आतंकी उमर तक भेजने की जांच

Red Fort Blast: दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट केस में जांच एजेंसियों को संदिग्ध आतंकवादी मुजम्मिल से पूछताछ में अहम लीड मिली है. एजेंसियों को पता चला है कि हुंडई आई-20 कार को चला रहे आतंकवादी उमर उन नबी को कथित तौर पर हवाला के जरिए पैसे मिले थे. रविवार को सूत्रों ने यह जानकारी दी.

सूत्रों के अनुसार, अल फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टर मुजम्मिल ने अधिकारियों को बताया कि डॉक्टरों को 20 लाख रुपए मिले थे. संभावनाएं हैं कि जैश-ए-मोहम्मद से यह पैसे आए थे और एक हैंडलर ने हवाला के जरिए डॉक्टरों तक यह रकम पहुंचाई थी. 20 लाख रुपए में से करीब तीन लाख रुपए उर्वरक खरीदने में खर्च किए गए.

उमर और शाहीन के बीच पैसों को लेकर विवाद था

फरीदाबाद में आतंकी नेटवर्क से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया, जिसका इस्तेमाल उर्वरक के साथ-साथ विस्फोटकों में कच्चे माल के रूप में भी किया जाता है. सुरक्षा एजेंसियां ​​आतंकी उमर उन नबी, मुजम्मिल और आतंकी मॉड्यूल मामले में आरोपी एक अन्य महिला डॉक्टर शाहीन के वित्तीय संबंधों की जांच कर रही हैं.

पता चला है कि कार विस्फोट के दौरान मारे गए आतंकी उमर और शाहीन के बीच पैसों को लेकर विवाद था. सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसियों ने पूछताछ के लिए कई हवाला डीलरों को हिरासत में लिया है.

10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास पर एक सफेद हुंडई आई-20 कार में विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और लगभग दो दर्जन घायल हो गए. डीएनए टेस्ट से पुष्टि हुई कि विस्फोट के समय उमर उन नबी उर्फ उमर मोहम्मद इस कार को चला रहा था. यह धमाका फरीदाबाद में एक स्थान से अमोनियम नाइट्रेट समेत 2,900 किलो विस्फोटक जब्त करने के कुछ घंटों बाद हुआ था.


ये भी पढ़ें: बंगाल में बम-बंदूक विवाद: राज्यपाल ने TMC सांसद कल्याण बनर्जी को चुनौती, “राजभवन आकर चेक करें, नहीं मिले तो माफी मांगें”


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

1 minute ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

51 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

1 hour ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

1 hour ago