देश

बंगाल में बम-बंदूक विवाद: राज्यपाल ने TMC सांसद कल्याण बनर्जी को चुनौती, “राजभवन आकर चेक करें, नहीं मिले तो माफी मांगें”

बिहार के बाद अब बंगाल में राजनीतिक रस्साकस्सी तेज हो गई है. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने गंभीर ओराप लगाए हैं. उनका कहना है कि राजभवन में हथियार और गोला-बारूद बांटे जा रहे हैं. इस बयान के बाद से बंगाल में राजनीति गर्म हो गई है.

क्या कहा कल्याण बनर्जी ने?

टीएमसी (TMC) सांसद कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाए कि राजभवन में हथियार और गोला-बारूद बांटे जा रहे हैं. उन्होंने कहा, “राज्यपाल भाजपा के ‘अपराधियों’ को पनाह दे रहे हैं.” कल्याण बनर्जी ने कहा, “पहले राज्यपाल से कहिए कि उन्हें भाजपा के सभी अपराधियों को राजभवन में नहीं रखना चाहिए. राजभवन में बैठकर, वह अपराधियों को रख रहे हैं और उनमें से प्रत्येक को बंदूक और बम दे रहे हैं और कह रहे हैं कि जाओ और तृणमूल कार्यकर्ताओं को मार डालो. पहले यह सब बंद करो.”

माफी मांगें सांसद- राज्यपाल

इन आरोपों पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि सांसद की ओर से लगाए गए आरोप बेहद भड़काऊ, विस्फोटक और बेहद गैर-जिम्मेदाराना हैं. राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा, “मैंने राजभवन को सार्वजनिक जांच के लिए खोलने का फैसला किया. सुबह 5 बजे से ही नागरिक समाज के प्रतिनिधि और मीडिया राजभवन का दौरा कर रहे हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि क्या यहां हथियारों और गोला-बारूद का कोई जखीरा है, जैसा कि सांसद ने झूठा दावा किया है.”

ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: तेजस्वी का CM सपना टूटा, क्या 25 सीटों के सहारे बन पाएंगे नेता प्रतिपक्ष? जानिए क्या कहते हैं नियम

राजभवन ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर कल्याण बनर्जी के सार्वजनिक रूप से लगाए गए आरोप झूठे हैं, तो वे बिना शर्त माफी मांगें. राज्यपाल कार्यालय ने सवाल उठाया कि जब कोलकाता पुलिस राजभवन की सुरक्षा कर रही है, तो उसके परिसर में हथियार और गोला-बारूद कैसे जमा हो सकते हैं? राजभवन झूठे आरोपों को लेकर तृणमूल सांसद के खिलाफ कार्रवाई के लिए लोकसभा सचिवालय से संपर्क कर सकता है.

_भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

16 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

30 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

40 minutes ago

दिल्ली में सिर्फ 35 लाख में मिलेगा आशियाना? जानिए DDA की ‘जनता आवास योजना’ के दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल

Delhi News: दिल्ली में सिर्फ 35 लाख रुपये में अपना घर बनाने का सुनहरा मौका,…

41 minutes ago

PM मोदी के शांति वाले आइडिया के फैन हुए पुतिन, बोले – यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए उनके पास बढ़िया प्लान है

Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…

1 hour ago