छठ पर दिल्ली में 16 नवंबर को सरकारी छुट्टी
Delhi Chhath Puja Holiday: दिल्ली में रहने वाले बिहार और पूर्वांचल के लोगों के लिए छठ महापर्व को लेकर रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. दिल्ली सरकार ने 16 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है. सरकार के इस फैसले से राजधानी में रहने वाले बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के लोगों को पूजा की तैयारियों और परिवार के साथ पर्व मनाने के लिए सहूलियत मिलेगी. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है.
दिल्ली सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार 16 नवंबर (सोमवार) को सूर्य षष्ठी यानी छठ पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा. यह छुट्टी दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार के अधीन आने वाले सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों पर लागू होगी. इस दिन इन संस्थानों में सामान्य कामकाज बंद रहेगा.
उपराज्यपाल के आदेश से जारी इस अधिसूचना की प्रतियां दिल्ली सरकार के सभी प्रमुख विभागों और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को भेज दी गई हैं. इनमें उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री के सचिव, विधानसभा सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय, एमसीडी आयुक्त और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद समेत कई विभाग शामिल हैं.
दिल्ली में बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड से बड़ी संख्या में लोग रहते हैं. इन राज्यों के लोगों के लिए छठ पूजा सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि आस्था और परंपरा से जुड़ा महापर्व है. चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में व्रती डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं.
कर्मचारियों को छठ पूजा में शामिल होने और परिवार के साथ पर्व मनाने का मौका मिलेगा. पूर्वांचल मोर्चा के संतोष ओझा ने भी सरकार के इस फैसले की सराहना की है. उन्होंने इसे जनहित से जुड़ा कदम बताया. विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है.
इस साल दिल्ली में छठ पूजा के लिए एक और खास तैयारी की जा रही है. मुनक नहर पर करीब 11 किलोमीटर लंबा छठ घाट विकसित किया जा रहा है. बाहरी रिंग रोड से इंद्रलोक तक तैयार किए जा रहे इस घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दोनों तरफ सीढ़ियां और सीमेंट की सड़क बनाई जा रही है.
ये भी पढ़ें- गुजरात की तर्ज पर दिल्ली में भी नदी पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारी, यमुना पर शुरू होगी रिवर क्रूज सेवा
इस घाट का उद्घाटन 12 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सिंगलपुर गांव के पास आयोजित कार्यक्रम में करेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Anant Singh: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी के चर्चे चारों तरफ…
Pakistan Scam: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सरकारी धन के इस्तेमाल को लेकर ऑडिट रिपोर्ट…
Gold Price Today: गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर सर्राफा बाजार में जबरदस्त चमक देखने…
Pawan Kalyan: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडाला ने तलाक…
PM Modi: दिल्ली में यमुना को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने…
J&K News: जम्मू-कश्मीर में 'प्राइवेट यूनिवर्सिटीज रूल्स 2026' के लागू होने से देश-विदेश के नामी…