दिल्ली पुलिस
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 7 जनवरी से 21 जनवरी तक आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है. चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत रोहिणी जिला पुलिस ने निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कई कड़े कदम उठाए हैं. संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त और उपस्थिति को बढ़ाते हुए, फुट पेट्रोलिंग के जरिए शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है.
शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत 84 मामले दर्ज किए और 85 आरोपियों को गिरफ्तार किया. इस दौरान 21,094 क्वार्टर अवैध शराब और 20 बीयर की बोतलें बरामद की गईं. शस्त्र अधिनियम के तहत 11 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 13 आरोपियों से 6 देशी पिस्तौल और 9 जिंदा कारतूस बरामद हुए. वहीं, मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए एनडीपीएस अधिनियम के तहत 6 मामले दर्ज किए गए, जिसमें 7 तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 4.686 किलोग्राम गांजा व 361.85 ग्राम स्मैक जब्त की गई.
सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के 40 मामले दर्ज किए गए. इसके अतिरिक्त, 1,401 लाइसेंसी हथियार जमा कराए गए और 600 गैर-जमानती वारंट (NBWs) निष्पादित किए गए. सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने के 861 मामलों में कार्रवाई की गई, जबकि 209 संदिग्धों के खिलाफ निवारक कदम उठाए गए.
अंतरराज्यीय समन्वय बैठकों के जरिए संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की निगरानी तेज कर दी गई है. चेक पोस्ट और पिकेट्स को सुदृढ़ करते हुए अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. पुलिस तकनीकी और मानव खुफिया का इस्तेमाल करते हुए अपराधियों पर कड़ी नजर रख रही है.
रोहिणी जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का प्रभावी क्रियान्वयन और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है. पुलिस की सख्ती से अपराधियों में हड़कंप मचा है और आम जनता के बीच विश्वास बढ़ा है.
ये भी पढ़ें:चुनावी माहौल के बीच दक्षिण दिल्ली के संगम विहार में कार से 47 लाख रुपये नकद बरामद
-भारत एक्सप्रेस
Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…
UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…
Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…
पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…