देश

दिवाली से पहले BJP सरकार का तोहफा, पानी के घरेलू उपभोक्ताओं का लेट पेमेंट सरचार्ज माफ

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने दिवाली से पहले दिल्लीवासियों को बड़ा तोहफा दिया है. दिल्ली सरकार ने पानी के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए लेट पेमेंट सरचार्ज माफ करने का फैसला किया है. सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने पानी के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए लेट पेमेंट सरचार्ज माफ करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है. 31 जनवरी, 2026 तक बकाया बिल के भुगतान पर 100% छूट का लाभ मिलेगा.

उन्होंने कहा कि आज ‘लेट पेमेंट सरचार्ज माफी योजना’ और ‘अनधिकृत कनेक्शन नियमितीकरण योजना’ का शुभारंभ किया गया है. ये दोनों योजनाएं दिल्लीवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई हैं और जल प्रबंधन प्रणाली को अधिक जनहितैषी और पारदर्शी बनाएंगी.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि सरकार ने अनधिकृत घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पेनल्टी को 25,000 से घटाकर केवल 1,000 रुपए किया है, जबकि व्यावसायिक कनेक्शनों के लिए इसे 61,000 से घटाकर 5,000 रुपए कर दिया गया है. यह कदम लाखों उपभोक्ताओं को भविष्य की योजनाओं और निर्बाध जल आपूर्ति से जोड़ने का मार्ग भी खोलेगा.

दिल्ली जल बोर्ड की व्यवस्था को पुनर्जीवित और आधुनिक बनाते हुए अब नई बिलिंग प्रणाली, पारदर्शी रेवेन्यू मैनेजमेंट और 34 नए डिविजन के गठन के माध्यम से राजधानी की जल वितरण व्यवस्था को अधिक सुगम, जवाबदेह और तकनीक-सक्षम बनाया जा रहा है. इस अवसर पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह जी भी उपस्थित रहे.

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र का शुभारंभ

इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र के शुभारंभ की भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सहज यात्रा को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र का शुभारंभ हुआ है. यह पहल भारतीय रेल को अधिक आधुनिक, व्यवस्थित और जनसेवा-केन्द्रित बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है.

सीएम ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर त्योहारों से पहले नई व्यवस्थाओं और सुविधाओं का अवलोकन कर यात्रियों से संवाद किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल जनसेवा, जनसुविधा और जनभावना की पहचान बन चुकी है.

यहां खुला नया यात्री सुविधा केंद्र यात्रियों की सहज, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आवाजाही के लिए एक सराहनीय पहल है. स्टेशन परिसर को अब तीन टिकटिंग क्षेत्रों में विभाजित किया गया है ताकि प्लेटफॉर्म पर अचानक बढ़ने वाली भीड़ को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सके.


ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: बीजेपी में शामिल हुईं मैथिली ठाकुर, अब इस सीट से मिल सकती है टिकट


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अरुणाचल पुलिस को ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ करेंगे प्रदान, ईटानगर में कई परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को अरुणाचल प्रदेश में कई आधिकारिक कार्यक्रमों में हिस्सा…

7 minutes ago

‘सत्य, साहस और समर्पण…’, फॉर्च्यून इंडिया एक्सचेंज’ ने बताया- कैसे CMD उपेंद्र राय ने बदली आधुनिक न्यूज नेटवर्क की तस्वीर

भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय को फॉर्च्यून इंडिया एक्सचेंज की विशेष रिपोर्ट…

35 minutes ago

Gold Silver Crash: शादियों के सीजन में क्यों धड़ाम हुआ सोना-चांदी? जानिए इस बड़ी गिरावट के पीछे की असली वजह

Gold Silver Crash: कमोडिटी से लेकर इंडियन बुलियन मार्केट तक सोने और चांदी की कीमतों…

41 minutes ago

पीएम मोदी के उत्तर प्रदेश आगमन पर स्वागत, भाजपा नेता बोले- ‘आपका मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने उत्तर प्रदेश आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

45 minutes ago

रात के अंधियारे में नियम तोड़ने वालों की शामत, महाराष्ट्र पुलिस को मिलेंगी ‘नाइट विजन’ वाली जादुई मशीनें

Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने…

53 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के बिहार आगमन पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत; बोले- ‘ये प्रदेशवासियों के लिए गर्व और गौरव का विषय’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार का दौरा करेंगे. वे वैशाली में नीतीश सेतु का…

58 minutes ago