Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Bihar Election 2025: बीजेपी में शामिल हुईं मैथिली ठाकुर, अब इस सीट से मिल सकती है टिकट

Bihar Election 2025: लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है. पटना में उन्होंने पार्टी अध्यक्ष दिलीप जैसवाल की मौजूदगी में उन्हें मेंबर बनाया गया है.

Bihar Election 2025 Maithili Thakur BJP

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव अब अपने सुरूर में आ गया है. NDA में सीट बंटवारे के बाद अब प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया जाने लगा है. बीजेपी की पहली लिस्ट आने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि मैथिली ठाकुर को चुनाव में नहीं उतारा जाएगा और वह पार्टी ज्वाइन नहीं करेंगे. हालांकि, इन तमाम कयासों पर विराम लग गया है. मैथिली ठाकुर ने आधिकारिक तौर पर बीजेपी की सदस्यता ले ली है.

पहले ही मैथली ठाकुर के नाम पर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) का सियासी पारा हाई है. अब वह आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गई हैं. बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उनको पार्टी सदस्यता दिलाई. अब कहा जा रहा है कि वह अलीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी.

महागठबंधन को एक और चोट

पटना के होटल चाणक्य स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में मिलन समारोह का आयोजन किया गया था. इसमें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मैथिली को पार्टी की सदस्यता दिलाई. उनके साथ ही आरजेडी विधायक भरत बिंद ने भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है. दिलीप जायसवाल ने कहा कि अभी महागठबंधन के कई और नेता बीजेपी में शामिल होंगे. वहीं मैथिली ठाकुर के प्रशंसक भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: गूगल के ‘AI हब’ को पीएम मोदी बताया ‘विकसित भारत’ विजन के अनुरूप, सुंदर पिचाई ने मिलाया फोन

पहले ही हो गया था साफ

बीजेपी मैथिली को दरभंगा की अलीनगर सीट से चुनाव लड़ा सकती है. मैथिली ठाकुर के सोशल मीडिया पर बड़े फैन बेस और मिथिला में लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें प्रचार अभियान का चेहरा भी बनाया जा सकता है. कुछ दिनों पहले चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के साथ उन्होंने मुलाकात की थी. तभी साफ हो गया था कि वो भाजपा में शामिल होंगे. हालांकि, टिकट जारी होने तक चुनाव में सस्पेंस बना हुआ है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026