दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना
AAP vs LG: दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली संवाद एवं विकास आयोग के उपाध्यक्ष जैस्मीन शाह को बर्खास्त कर दिया है. उपराज्यपाल ने DDC के वाइस चेयरमैन जसमीन शाह को मिलने वाली सभी सरकारी सेवाओं और सुविधाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. साथ ही शाह के दफ्तर पर तुरंत ताला लगाने का निर्देश दिया है.
इसके अलावा, शाह को मिलने वाला सरकारी गाड़ी और स्टाफ भी तुरंत वापस लेने का आदेश दिया गया है. एलजी ने इस संबंध में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है. एलजी दफ्तर की तरफ से आदेश जारी होने के बाद एसडीएम सिविल लाइंस ने गुरुवार रात को ही डीडीसी कार्यालय परिसर को सील कर दिया.
जैस्मीन शाद को 4 साल पहले दिल्ली संवाद एवं विकास आयोग का वाइस चेयरमैन बनाया गया था. अरविंद केजरीवाल की कैबिनेट ने उनके नाम पर मुहर लगाई थी. जबकि, शाह पर केजरीवाल सरकार के थिंक टैंक के रूप में काम करने का आरोप लगाया गया था. एक अधिकारी के मुताबिक, योजना विभाग के निदेशक द्वारा 17 अक्टूबर को जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए जैस्मीन शाह को दो मौके दिए गए थे, लेकिन वह अपना जवाब दाखिल करने में विफल रहे. उन्होंने कहा कि जवाब योजना विभाग के मंत्री को प्रस्तुत किया गया था.
इसके अलावा, एलजी ऑफिस ने भी 4 नवंबर को सीएम ऑफिस को पत्र लिखकर शाह का जवाब मांगा था, जिसका कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद, उपराज्यपाल ने उन्हें हटाने की मांग की और अंतरिम रूप से किसी और दुरुपयोग को रोकने के लिए, जैस्मीन शाह के दफ्तर को गुरुवार देर रात सील कर दिया गया. इस मामले को लेकर दिल्ली में एलजी और आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के बीच फिर से तकरार शुरू होती दिखाई दे रही है. पहले भी कई बार एलजी और आप सरकार के बीच विभिन्न मुद्दों पर खींचतान देखने को मिलती रही है.
देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…
Hundred Years Young RSS Book: RSS के 100 वर्षों के सफर पर आधारित Hundred Years…
Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…
रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…
Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…
OVER 11000 NEW VIRUSES FOUND IN DEEP SEA: समंदर की गहरी और अंधेरी तलहटी में…