देश

Savarkar Row: सावरकर को लेकर राहुल गांधी के बयान पर भड़के संजय राउत, बोले- इससे गठबंधन में भी आ सकती है दरार

राहुल गांधी  के वीर सवारकर पर बयान देने के बाद देश की सियासत गर्मा गई है. महाराष्ट्र शिवसेना पार्टी के संजय राउत  ने राहुल गांधी को जवाब दिया है. उन्होंने कहा है कि वीर सावरकर पर ऐसा आरोप लगाना महारष्ट्र को बिल्कुल भी मंजूर नहीं है. इससे गठबंधन में भी दरार आ सकती है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वीर सावरकर पर दिए गए बयान उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत भड़क उठे हैं. उन्होंने कहा है कि, वीर सावरकर पर ऐसा आरोप लगाना यह न महाराष्ट्र को और न शिवसेना को मंजूर है . संजय राउत ने कहा कि, महाराष्ट्र के कांग्रेस के नेता भी राहुल गांधी के इस बयान का समर्थन नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी को यह मुद्दा लाने की जरूरत नहीं थी. इससे MVA में भी दरार आ सकती है.

इस दौरान संजय राउत ने BJP और RSS को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि, हम 10 साल से वीर सावरकर को भारत रत्न देने की बात कर रहे हैं, केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बाद भी वह उनको सम्मान क्यों नहीं दे रहे हैं? क्या उनका सावरकर प्रेम नकली हैं? BJP और RSS के लिए वह आदर्श पुरुष कभी नहीं रहे. उनका सावरकर प्रेम नकली है.

क्या कहा था राहुल गांधी ने

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के वाशिम ज़िले में आयोजित एक रैली में वीर सावरकर को लेकर बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा था. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मंगलवार को राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में रैली के दौरान वीर सावरकार पर बयान दिया था. राहुल गांधी ने कहा था कि एक ओर जहां भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेज़ों का डटकर मुक़ाबला किया, उनके सामने झुके नहीं, वहीं दूसरी ओर सावरकार ने अंग्रेज़ों के सामने घुटने टेक दिए.

राहुल गांधी ने दिखाई सावरकार की चिठ्ठी

वीर सावरकार पर दिए बयान के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सियासी पार्टीयां गर्मा गई हैं. इस बयान के बाद राहुल गांधी ने सावरकार की एक चिठ्ठी पेश की है. गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत में उनसे इसे लेकर सवाल किए गए. राहुल गांधी ने मीडिया के सामने सावरकर की लिखी चिट्ठी पेश की और कहा कि उन्होंने जो कुछ कहा है वो पुख्ता सबूत के साथ कहा है. राहुल गांधी ने एक कागज़ दिखते हुए कहा, ‘‘ये मेरे लिए सबसे ज़रूरी डॉक्यूमेंट है. ये सावरकरजी की चिट्ठी है जो उन्होंने अंग्रेज़ों के लिए लिखी है. जिसकी आखिरी लाइन है- सर मैं आप का नौकर रहना चाहता हूं. वीडी सावरकार.’’

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

गोल्ड की तैयारी या ब्रॉन्ज पाकर संतुष्टि? जानिए एशियाई खेलों में भारत की उम्मीदों के अटकने की पूरी कहानी

एशियाई खेलों को देखते हुए एक अजीब सी निराशा घेर लेती है. जिन स्पर्धाओं में…

22 minutes ago

दलित नुमाइंदगी से सत्ता तक: मायावती ने कैसे बदली उत्तर प्रदेश की राजनीति?

जानिए कैसे मायावती ने दलित नुमाइंदगी को राजनीतिक ताकत में बदला और उत्तर प्रदेश में…

32 minutes ago

‘बहुत पीछे तो नहीं हैं…’ राहुल के तंज पर ठहाकों से गूंजी CWC मीटिंग, खड़गे ने थरूर की भी ली चुटकी

CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…

53 minutes ago

ड्रग्स, पैसा और तमंचा: घाटी में क्या है पाकिस्तान का प्लान ‘गैंगस्टर’? खुला हाइब्रिड क्राइम मॉडल

Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…

1 hour ago

IAS से इस्तीफा देकर दिव्या मित्तल ने थामा राजनीति का दामन, जानिए अफसर से नेता बने कितने हुए पास और कितने फेल

IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने नौकरी छोड़ राजनीति में एंट्री का ऐलान किया है. जानें…

1 hour ago

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…

1 hour ago