देश

तिहाड़ से क्यों नहीं हटेगी अफजल गुरु और मकबूल भट्ट की कब्र? जानें हाईकोर्ट का तर्क

Delhi High Court News: दिल्ली हाईकोर्ट ने तिहाड़ जेल परिसर से कश्मीरी अलगाववादी नेता मकबूल भट्ट (Maqbool Bhat Graves) और आतंकवादी अफजल गुरु (Afzal Guru Graves) की कब्रों को हटाने की मांग वाली एक जनहित याचिका (PIL) पर विचार करने से इनकार कर दिया है. चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेडेला की खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि कब्रों को हटाने का फैसला कानून और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है, न कि न्यायालय के. यह फैसला याचिकाकर्ता के इस तर्क के बावजूद आया कि ये कब्रें जेल को ‘कट्टरपंथी तीर्थस्थल’ में बदल रही हैं.

क्या है दोनों की कब्रों का मामला?

मकबूल भट्ट और अफजल गुरु को तिहाड़ जेल में फांसी दी गई थी और वहीं पर उन्हें दफनाया गया था. अब उनकी कब्रों को हटाने की मांग को लेकर एक जनहित याचिका दायर की गई थी. याचिकाकर्ता का कहना था कि इन कब्रों का अस्तित्व आतंकवाद का महिमामंडन है और यह जनहित के खिलाफ है. इससे कानून और व्यवस्था की समस्या पैदा हो सकती है.

Delhi High Court ने क्या कहा?

कोर्ट ने कहा कि किसी जनहित याचिका में राहत पाने के लिए आपको संवैधानिक अधिकारों, मौलिक अधिकारों या किसी वैधानिक अधिकार का उल्लंघन होते हुए दिखाना होगा. कोर्ट (Delhi High Court) ने यह भी कहा कि जेल परिसर के अंदर दाह संस्कार या दफनाने से किसी कानून या नियम में रोक नहीं है.

ये भी पढ़ें: पति को ‘पालतू चूहा’ कहने वाली पत्नी को याद रहेगा ये सबक, जानें हाईकोर्ट का फैसला

‘ठोस डेटा होना चाहिए’

कॉर्ट की टिप्पणी के बाद याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका वापस ले ली. याचिकाकर्ता ने कहा कि वह आंकड़ों के साथ इसे दोबारा दाखिल करेंगे. कोर्ट ने साफ कहा कि याचिका अखबारों की रिपोर्टों पर आधारित नहीं हो सकती, बल्कि इसके समर्थन में ठोस डेटा होना चाहिए. न्यायालय ने यह भी कहा कि सरकार ने कानून-व्यवस्था की संभावित समस्या से बचने के लिए ही इन शवों को जेल के अंदर दफनाने का निर्णय लिया होगा. इसके बाद, याचिकाकर्ता ने आंकड़ों के साथ नई याचिका दायर करने की स्वतंत्रता मांगते हुए अपनी PIL वापस ले ली.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

1 hour ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

1 hour ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

1 hour ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago