देश

Delhi Car Blast: एक शाम जो हमेशा के लिए बदल गई, शर्ट औक टैटू से मृतक की पहचान, जानिए इस दर्दनाक हादसे की पूरी कहानी

Delhi Car Blast: 10 नवंबर, सोमवार की शाम दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास जो हुआ उसने न सिर्फ शहर की रफ्तार थाम दी बल्कि कई परिवारों की दुनिया उजाड़ दी. शाम 6:52 बजे का वक्त था, लोग रोज की तरह अपने-अपने कामों में व्यस्त थे. सड़कों पर चहल-पहल थी लेकिन एक जोरदार धमाके ने सब कुछ बदल दिया. जहां कुछ पल पहले मुस्कराहटें थीं वहां अब चीख-पुकार और मातम पसरा था.

धमाके में 10 की मौत

इस धमाके में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मौत भी ऐसी कि पहचान कर पाना मुश्किल हो गया. शवों के चिथड़े उड़ गए, कपड़े फट गए और कई शरीर बुरी तरह झुलस गए. अस्पतालों और पुलिस थानों के बाहर अपनों की तलाश में भटकते लोग, हर गुजरते पल के साथ उम्मीद और डर के बीच झूलते रहे.

टैटू ने बताया कि वो अमर था

चांदनी चौक के 34 वर्षीय दवा व्यवसायी अमर कटारिया भी इस हादसे का शिकार हुए. उनका शरीर इतना झुलस गया था कि पहचानना नामुमकिन लग रहा था. उनके परिवार ने उनके शरीर पर बने टैटू से उन्हें पहचाना. यह टैटू उन्होंने अपने माता-पिता और पत्नी को समर्पित कर बनवाया था. यही टैटू उनके परिवार के लिए आखिरी संकेत बन गया.

नीली शर्ट और जैकेट ने खोला जुम्मन की कहानी

35 साल के मोहम्मद जुम्मन जो बैटरी रिक्शा चलाते थे, हादसे के वक्त वहीं मौजूद थे. उनके रिश्तेदार इदरीस ने रात भर उनकी तलाश की. GPS सिग्नल रात 9 बजे बंद हो गया था. LNJP अस्पताल में चार शव दिखाए गए लेकिन कोई पहचान नहीं हो पाई. फिर एक फोन आया जिसने सब कुछ बदल दिया. शव के कुछ हिस्से गायब थे लेकिन नीली शर्ट और जैकेट ने जुम्मन की पहचान करवा दी. जुम्मन अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था. उनकी पत्नी दिव्यांग है और तीन छोटे बच्चे हैं. उस रात वह शव के पास बैठी रही, न बोल सकी, न हिल सकी.

शर्ट और जींस ने बताया कि वो पंकज था

30 साल के पंकज साहनी कैब चालक थे. सोमवार शाम को एक यात्री को छोड़ने निकले थे लेकिन फिर घर नहीं लौटे. उनके पिता राम बालक साहनी ने टीवी पर धमाके की खबर देखी और बेटे को फोन करना शुरू किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. पुलिस ने फोन कर पूछा कि पंकज ने क्या पहना था. उन्होंने बताया शर्ट और नीली जींस. इसके बाद उन्हें LNJP अस्पताल बुलाया गया, जहां शवों के बीच उनके रिश्तेदार ने पंकज की पहचान की. उनकी कार घटनास्थल के पास क्षतिग्रस्त हालत में मिली. पंकज भी अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था.

ये भी पढ़ें-Delhi Red Fort Blast: ‘उमर ने दो-तीन दिन में घर आने के लिए कहा था’, दिल्ली विस्फोट केस के संदिग्ध का परिवार सामने आया

वो गलियां, वो निशान, वो रात

लाल किले के पास की संकरी गलियों में अब भी जली हुई धातु, फटे कपड़े और टूटे वाहन पड़े हैं. ये सब उस खौफनाक शाम की गवाही देते हैं. अस्पतालों और पुलिस थानों के बाहर रात बिताने वाले लोगों के लिए ये हादसा एक ऐसा जख्म बन गया है जो शायद कभी नहीं भर पाएगा.

इस हादसे ने सिर्फ जानें नहीं लीं बल्कि कई परिवारों की उम्मीदें, सपने और भविष्य भी छीन लिया. हर टैटू, हर शर्ट, हर जींस अब सिर्फ कपड़ा नहीं रहा वो एक पहचान आखिरी पहचान बन गया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

2 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

2 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

2 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

2 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago