देश

राम नवमी पर दिल्ली के एलजी तरनजीत संधू ने किए मंदिर के दर्शन, अमित शाह से भी की मुलाकात

राम नवमी के मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली के मॉडल टाउन स्‍थ‍ित राम म‍ंद‍िर के दर्शन क‍िए. इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह और भारत में श्रीलंका की उच्चायुक्त महिषिनी कोलोन से मुलाकात की. दिल्ली के उपराज्यपाल हमेशा इस बात पर जोर देते रहे हैं कि शासन नागरिकों पर केंद्रित और जवाबदेह होना चाहिए.

संधू शुक्रवार को राम नवमी के अवसर पर उत्तरी दिल्ली के मॉडल टाउन स्थित एक मंदिर में भगवान राम का आशीर्वाद लेने गए. दर्शन के बाद उन्होंने इलाके और वहां के बाजार का दौरा किया. संधू ने बाद में सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में ल‍िखा, मॉडल टाउन एक ऐसी जगह है जो दिल्ली यूनिवर्सिटी में उनके छात्र जीवन से गहराई से जुड़ी है, जहां उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था.

द‍िल्‍ली की पुरानी गलियों में घूमते हुए संधू ने चाट और भल्ला जैसी स्थानीय पसंदीदा चीजों का लुत्फ भी उठाया और अपने छात्र जीवन के दिनों को प्यार से याद किया.

स्थानीय समस्याओं पर लिया फीडबैक

इसके बाद संधू ने बाजार में मौजूद निवासियों से बातचीत की और इलाके की समस्याओं के बारे में पूछा. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लोगों से सीधे मिलने वाला फीडबैक सराहनीय है और यह विभिन्न सरकारी एजेंसियों के भविष्य के कामकाज को दिशा देने में मदद करेगा. इसके बाद उन्होंने मॉडल टाउन से विश्वविद्यालय तक मेट्रो से सफर किया.

यात्रा के बाद संधू ने शुक्रवार को अध‍िकार‍ियों और मंत्रियों से की मुल‍ाकात का ज‍िक्र करते हुए सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में ल‍िखा,

”अपनी मित्र भारत में श्रीलंका की उच्चायुक्त महिषिनी कोलोन से मिलकर बहुत खुशी हुई. आज माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी से भी मुलाकात की.”

इससे पहले बीते सप्‍ताह उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से म‍िलने पहुंचे थे. उपराज्यपाल संधू प्रधानमंत्री के दफ़्तर में उनके सामने बैठे और उन्हें लोक निवास में अपने अनुभव के बारे में बताया. साथ ही पीएम मोदी के ‘विकसित दिल्ली@2047’ के विजन को पूरा करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों के बारे में भी जानकारी दी.

इसके अलावा संधू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और राष्ट्रीय राजधानी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की.

ये भी पढ़ें: गुजरात सरकार ने एक्साइज ड्यूटी कटौती का किया स्वागत, सीएम भूपेंद्र पटेल ने पीएम मोदी को सराहा

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

8 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

25 minutes ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

31 minutes ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

1 hour ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

1 hour ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

1 hour ago