देश

दिल्ली-NCR में सांसों पर संकट: AQI 450 पार, वर्क फ्रॉम होम की सलाह

Delhi NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक बना हुआ है. सोमवार सुबह नोएडा का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 460 से ऊपर दर्ज किया गया, जो ‘Hazardous’ यानी अत्यंत गंभीर श्रेणी में आता है. राजधानी दिल्ली का औसत AQI 453 तक पहुंच गया, जबकि कई इलाकों में यह 600 के पार दर्ज किया गया. गाजियाबाद में 510, हापुड़ में 431 और बुलंदशहर में 366 का स्तर दर्ज हुआ. विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्रदूषण स्तर रोजाना 10-15 सिगरेट पीने के बराबर है.

स्वास्थ्य पर असर

खतरनाक प्रदूषण से लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है. आंखों में जलन और गले में खराश की शिकायतें बढ़ रही हैं. डॉक्टरों के मुताबिक, इस स्तर का प्रदूषण फेफड़ों की क्षमता को कमजोर करता है, दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाता है और बच्चों व बुजुर्गों के लिए बेहद खतरनाक है. लंबे समय तक इस हवा में रहने से अस्थमा, क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस और यहां तक कि कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है.

वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए निजी दफ्तरों के लिए 50 प्रतिशत ऑन-साइट वर्कफोर्स कैपेसिटी पर काम करने की एडवाइजरी जारी की है. बाकी स्टाफ घर से काम करेंगे. यह फैसला एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQM) के निर्देशों के तहत लिया गया है. पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि ग्रैप-3 के तहत सरकार पब्लिक हेल्थ और एयर क्वालिटी प्रोटेक्शन पर ज्यादा ध्यान दे रही है.

क्यों बढ़ रहा है प्रदूषण?

  • पराली जलाने का असर अब भी जारी है.
  • ठंडी हवाओं की कमी और गिरते तापमान से प्रदूषक जमीन के करीब फंस रहे हैं.
  • वाहनों का उत्सर्जन और निर्माण कार्य भी प्रदूषण में योगदान दे रहे हैं.

विशेषज्ञों की सलाह

  • बाहर निकलने से बचें.
  • यदि बाहर जाना जरूरी हो तो N95 मास्क पहनें.
  • घर में HEPA फिल्टर वाले एयर प्यूरीफायर का उपयोग करें.
  • बच्चों और बुजुर्गों को पूरी तरह घर के अंदर रखें.

ये भी पढ़ें-अरशद मदनी को मुस्लिम IAS का तीखा जवाब, किया बयान का ‘पोस्टमार्टम’; बताया मुसलमानों के हाल कारण

कुल मिलाकर, दिल्ली-एनसीआर में हवा इतनी जहरीली हो चुकी है कि सांस लेना भी मुश्किल हो गया है. सरकार और विशेषज्ञ लगातार लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘सदी का सबसे बड़ा झूठ…’ गजा जनसंहार के आरोपों पर यूएन में भड़के नेतन्याहू, ममदानी को दिया करारा जवाब

Netanyahu UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने न्यूयॉर्क के मेयर…

26 minutes ago

अब नहीं चलेगी एजेंट्स की मनमानी! बीमा के मिस-सेलिंग पर नियम बदलने की तैयारी में IRDAI, जानें क्या होगा असर?

IRDAI ने बीमा कंपनियों के खर्च और एजेंट कमीशन को नियंत्रित करने के लिए नए…

40 minutes ago

‘गाजा में कोई नरसंहार नहीं किया’, UN में नेतन्याहू ने आरोपों को किया खारिज

Benjamin Netanyahu UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में इजरायल के पीएम बेन्यामिन नेतन्याहू के भाषण…

41 minutes ago

पीएम मोदी ने क्यों धोए थे सफाईकर्मियों के पैर? सेवा यात्रियों को खुद बताया

PM modi news: पीएम मोदी ने वाराणसी से वडनगर जा रहे युवाओं से बातचीत में…

42 minutes ago

बीमारी नहीं, सैलरी से तय होती है डॉक्टर की फीस! जानिए अहमदाबाद के 81 वर्षीय डॉक्टर का वायरल रेट चार्ट

Ahmedabad doctor fee: अहमदाबाद के 81 वर्षीय डॉक्टर नंदलाल मनसेटा मरीज की मासिक कमाई के…

1 hour ago

लखनऊ में 2 करोड़ की हेरोइन के साथ लेडी तस्कर समेत 3 गिरफ्तार, कार से हो रही थी सप्लाई

UP News: गाजीपुर में ANTF टीम ने चेकिंग के दौरान 2 करोड़ 5 लाख की…

1 hour ago