Bharat Express DD Free Dish

Delhi-NCR -Pollution

Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई है. कई इलाकों का AQI 400 के पार पहुंच गया है. GRAP-4 लागू होने के बावजूद प्रदूषण कम नहीं हो रहा और लोगों की सेहत पर खतरा बढ़ गया है.

राजधानी दिल्ली और आसपास के शहरों में आज सुबह धुंध और जहरीली हवा का कब्जा रहा. विजिबिलिटी घटने से उड़ानों और ट्रेनों पर असर पड़ा है. प्रशासन ने प्रदूषण रोकने के लिए PUC नियमों में सख्ती की है, लेकिन राहत अब भी कोसों दूर है.

Delhi Pollution Update: राजधानी दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया है. कई इलाकों में AQI सीवियर श्रेणी में दर्ज किया गया है. घनी धुंध के कारण विजिबिलिटी कम हो गई है, वहीं GRAP Stage-IV के तहत सख्त पाबंदियां लागू कर दी गई हैं.

Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर में हल्की हवा चलने से प्रदूषण में मामूली कमी आई है लेकिन ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई 'बहुत खराब' से 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है. विशेषज्ञों ने लोगों को मास्क पहनने और सावधानी बरतने की सलाह दी है.

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण (Delhi Pollution) के बीच पंजाब का रणसिंह कलां गांव मिसाल बनकर उभरा है. इस गांव में पिछले 6 साल से पराली नहीं जलाई गई. किसान सुपर सीडर मशीनों से पराली को खेतों में ही नष्ट कर रहे हैं. इसकी सराहना करने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) गांव पहुंचे.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के मामले में जल्द सुनवाई करने का निर्णय लिया है. सोमवार को कोर्ट इस मामले की सुनवाई करेगा. एमिकस क्यूरी अपराजिता सिंह ने अदालत में इस मामले की गंभीरता को उजागर करते हुए कहा कि राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर अत्यधिक भयावह हो चुका है.

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है. नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद में AQI 400 से ऊपर दर्ज हुआ. सरकार ने निजी दफ्तरों को 50% वर्कफोर्स ऑन-साइट रखने और बाकी को वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी है.

मौसम विभाग के मुताबिक देशभर में ठंड बढ़ रही है. दिल्ली-NCR में प्रदूषण और कोहरे से स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फबारी और तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो सकता है. हिमाचल के कई इलाकों में पारा -4°C तक गिरने का अनुमान है.

नोएडा (Noida) में वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर हो गया है, जहाँ हवा ज़हरीली (poisonous air) हो चुकी है और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार चला गया है।

सुप्रीम कोर्ट 28 जुलाई को BS-6 वाहनों की उम्र सीमा को लेकर सुनवाई करेगा. दिल्ली-NCR में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर लगे प्रतिबंध को लेकर अदालत यह तय करेगी कि क्या BS-6 मानक वाले वाहनों के लिए भी यही सीमा लागू होनी चाहिए.