Delhi NCR Earthquake
Delhi NCR Earthquake: शुक्रवार की शाम दिल्ली-NCR समेत में पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए. भूकंप के झटके आते ही लोगों में दहशत फैल गई, लोग अपने घरों से बाहर आ गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई.
भूकंप के ये झटके दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के उत्तरी इलाकों में महसूस किये गए. जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में जमीन हिलने की खबरें सामने आई हैं.
जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-तजाकिस्तान बॉर्डर बताया जा रहा है. जिसके झटके दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत कई इलाकों में महसूस किये गए.
इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के पुंछ, कश्मीर घाटी और उधमपुर के कई इलाकों में महसूस किये गए. ये झटके कुछ सेकेंड तक महसूस किये गए. लेकिन तीव्रता काफी ज्यादा होने की वजह से लोग घबराकर घरों स बाहर निकल आए.
दिल्ली-एनसीआर के ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों ने भी ये झटके महसूस किये. दफ्तरों और घरों में बैठे लोग बाहर निकलकर पार्कों और खुले मैदानों की तरफ भाग आए.
हालांकि इस भूकंप से किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है. प्रशासन लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और नहीं घबराने की अपील की है. सोशल मीडिया पर भी भूकंप ट्रेंड कर रहा है. लोगों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि अचानक पंखे और फर्नीचर हिलने लगे.
-भारत एक्सप्रेस
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…