Amit Shah Assam Election 2026 rally: असम विधानसभा चुनाव (Assam Election 2026) को लेकर राजनीतिक माहौल तेजी से गर्म हो रहा है. इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शुक्रवार (3 अप्रैल) को गोलपाड़ा जिले के दूधनोई में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित किया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. रैली के दौरान उन्होंने घुसपैठ और समान नागरिक संहिता (UCC) जैसे मुद्दों पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.
रैली के बाद भाजपा प्रत्याशियों ने उत्साह जताते हुए दावा किया कि माहौल अब पूरी तरह पार्टी के पक्ष में हो गया है. बीजेपी उम्मीदवार टंकेश्वर राभा ने कहा कि यह उनके क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है कि पहली बार गृहमंत्री यहां पहुंचे और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया. उन्होंने कहा कि जनता विकास के मुद्दों पर भाजपा के साथ खड़ी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जता रही है.
टंकेश्वर राभा ने घुसपैठ के मुद्दे को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिए स्थानीय आदिवासी समाज के अधिकारों को प्रभावित कर रहे हैं. उनके अनुसार, इससे जनसंख्या संतुलन बिगड़ रहा है और आदिवासियों की जमीन व संस्कृति पर असर पड़ रहा है. उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा सरकार इस समस्या का समाधान करेगी और अवैध घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.
भाजपा प्रत्याशियों ने समान नागरिक संहिता को असम के लिए जरूरी बताया. उनका कहना है कि राज्य में एक समान कानून व्यवस्था से सामाजिक संतुलन और न्याय को मजबूती मिलेगी. पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के फैसलों का समर्थन करने की बात कही.
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसके विधायकों ने अपने क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं किए. उनका कहना है कि कांग्रेस आदिवासी हितों की अनदेखी कर रही है और बाहरी घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है.
ये भी पढ़ें: लोकसभा की 800+ सीटें! UP में 120 तो तेलंगाना में 26, क्या बदल जाएगा देश का प्रधानमंत्री चुनने वाला गणित?
भाजपा प्रत्याशी पबित्रा राभा ने कहा कि अमित शाह जैसे अनुभवी नेता का मार्गदर्शन मिलने से कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ा है. उन्होंने दावा किया कि राज्य में कांग्रेस की पकड़ कमजोर हो चुकी है और आगामी चुनाव में भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आज आपका मिलनसार और मददगार स्वभाव लोगों के बीच सम्मान…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…