दिल्ली (Delhi) में आज का मौसम (aaj-ka-mausam) सुहावना है क्योंकि बारिश (rain) हो रही है, लेकिन इस वेदर अलर्ट (weather alert) के साथ जलभराव (waterlogging) की समस्या भी खड़ी हो गई है।
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली और एनसीआर (Delhi-NCR) के लोगों की शुक्रवार सुबह कुछ अलग ही अंदाज में हुई. जहां बीते कई दिनों से उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा था, वहीं अब बादलों की मेहरबानी से फिजा में ठंडक घुल गई है. बुधवार रात से रिमझिम फुहारों का सिलसिला जारी है. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली, जिससे मौसम तो सुहावना हो गया, लेकिन इसके साथ कुछ परेशानियां भी साथ आईं.
बारिश (Rain) ने लोगों को गर्मी से तो राहत दी, लेकिन सड़कों पर जगह-जगह पानी भरने और ट्रैफिक जाम ने रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा मुश्किल जरूर बना दिया है. दफ्तर जाने वालों को जलभराव से बचते हुए निकलना पड़ा, वहीं कई जगह गाड़ियां घंटों जाम में फंसी रहीं. सोशल मीडिया पर भी लोग बारिश की खूबसूरती के साथ-साथ ट्रैफिक और गड्ढों की तस्वीरें साझा करते नजर आए.
मौसम विभाग (IMD) ने साफ किया है कि फिलहाल दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में बादलों की मेहरबानी जारी रहेगी. अगले चार दिनों तक रुक-रुक कर बारिश (Rain) होती रहेगी. आज यानी शुक्रवार को भी आसमान में बादलों का डेरा बना रहेगा और हल्की से मध्यम बारिश (Rain) की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का भी अनुमान है.
ये भी पढ़ें- Bihar News: मुजफ्फरपुर में जुलूस के दौरान पत्थरबाजी, थानाध्यक्ष समेत कई घायल
बारिश (Rain) की वजह से पारा कुछ नीचे आया है. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री के आसपास रह सकता है. आने वाले दिनों में तापमान 34 से 35 डिग्री तक पहुंच सकता है, लेकिन बारिश की वजह से मौसम में नमी बनी रहेगी, जिससे उमस भी रह सकती है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
BIGGEST DEFENCE DEAL IN INDIAN HISTORY: भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने…
अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में ग्रीन एनर्जी 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'…
OpenAI के पूर्व इंजीनियर डेविड रॉबिन्सन ने कंपनी के संस्कृति पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा…
Yami Gautam Aditya Dhar Leave Mumbai: यामी गौतम और आदित्य धर ने मुंबई की चकाचौंध…
UP News: मेरठ में पति को दूसरी महिला के साथ मोमोज खाते देख पत्नी ने…
Bihar MLC election 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हो चुनावों में महागठबंधन…