बिहार (Bihar News) के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) में महावीरी झंडा जुलूस (Mahaviri procession) पर पत्थरबाजी (stone pelting) हुई, जिसमें एक दरोगा (inspector) समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल (seriously injured) हो गए; बिहार पुलिस (Bihar police) अब उपद्रवियों की तलाश कर रही है।
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में राजेपुर ओपी अंतर्गत मीनापुर गांव में महावीरी झंडा जुलूस पर हुई पत्थरबाजी में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पत्थरबाजी में थानाध्यक्ष के सिर में भी चोट लगी है.
मामला राजेपुर थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव का है. गांव में महावीरी झंडा जुलूस के दौरान हुई रोड़ेबाजी में कई लोग घायल हो गए। जुलूस पर छतों से रोड़े बरसाए गए. इसमें करीब दो दर्जन लोगों को चोट आई.
रोड़ेबाजी में राजेपुर ओपी अध्यक्ष राधेश्याम, दारोगा मुन्ना यादव समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी चोटिल हो गए. सिर में गंभीर चोट लगने के कारण थानेदार और दारोगा का एसकेएमसीएच में इलाज कराया गया. इस दौरान एक झोपड़ी में आगजनी की गई.
सूचना मिलने पर एसएसपी सुशील कुमार, ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर समेत कई वरीय पुलिस अधिकारी शहर से करीब 100 पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. जिसके बाद स्थिति सामान्य हो पाई. मेडिकल वैन भी गांव में पहुंची. घायलों का मेडिकल वैन में चिकित्साकर्मियों ने इलाज किया है. गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
बांसघाट गांव से महावीरी झंडे का जुलूस निकला था, जो मीनापुर गांव होते हुए लखनसेन अखाड़ा पहुंचकर विसर्जित होता है. इस दौरान रास्ते में शीतल सेमरा समेत कई गांव के लोग महावीरी झंडा के साथ जुलूस में शामिल होते हैं. लखनसेन में बड़े पैमाने पर महावीरी मेला लगता है. बांसघाट से जब जुलूस निकली तो उसके आगे और पीछे पुलिस तैनात की गई थी. पुलिस की ओर से जुलूस की वीडियो ग्राफी कराई जा रही थी. मीनापुर गांव में पहुंचने के बाद जुलूस का विरोध किया गया. हालांकि, जुलूस का रूट पूर्व से प्रशासनिक स्तर पर तय किया जा चुका था. बताया गया कि तीन साल पहले भी यहां जुलूस को लेकर विवाद हुआ था.
एसएसपी सुशील कुमार ने बताया घटना राजेपुर थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव की है. जुलूस निकाले जाने के क्रम में छत पर कुछ उपद्रवी तत्वों के द्वारा पत्थरबाजी की गई. उसमें कुछ लोग जख्मी हुए हैं. जुलूस के साथ चल रहे थाना प्रभारी को भी चोट लगी है. स्थिति नियंत्रण में है. घटना को अंजाम देने वाले लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अभियानया जा रहा है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…