Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में सभी को मानसून का बेसबरी से इंतेजार है. शानिवार को कई इलाको में बूंदाबांदी तो हुई लेकिन इससे उमस और गर्मी से कोई राहत नहीं मिल सकी. वहीं कुछ जगहों पर तापमान भी काफी बढ़ गया है.
अब दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश में गर्मी ने एक बार फिर से अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं.
मौसम विभाग ने जल्द ही राहत की उम्मीद जताई है क्योंकि मानसून के आने की आहट अब नजदीक है.
दिल्ली और आस-पास के इलाकों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है.
गर्म हवाओं (लू) का असर दोपहर के समय सबसे अधिक महसूस किया जा रहा है.
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो-तीन दिन तक गर्मी इसी तरह बनी रहेगी, हालांकि बादलों की हल्की मौजूदगी से थोड़ी राहत मिल सकती है.
नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और लखनऊ जैसे शहरों में गर्मी के साथ-साथ उमस भी बढ़ गई है (Noida Weather Update).
मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण वातावरण भारी हो रहा है.
3-4 दिनों के भीतर पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है, जो मौसम में कुछ राहत ला सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर प्रदेश की सीमा तक पहुंच चुका है और अगले सप्ताह के भीतर यह पूरे राज्य में फैल सकता है.
किसानों को बुआई की प्रक्रिया शुरू करने में मदद मिलेगी और आम जनता को भी गर्मी से राहत मिल सकेगी.
अगले कुछ दिन दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में गर्म और उमस भरे बने रहेंगे, लेकिन मानसून की संभावना लोगों को राहत की उम्मीद दे रही है.
मौसम विभाग की सलाह है कि दोपहर में बाहर निकलते समय सावधानी बरतें और हाइड्रेटेड रहें.
-भारत एक्सप्रेस
उत्तराखंड में हुए विवाद के बाद दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने पहली बार…
India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…
Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने फिर मिसाइल हमला किया.…
Weather Update: दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का…
Aaj Ka Rashifal 25 October 2026: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क समेत सभी 12 राशियों के…
Aaj Ka Panchang 25 October 2026: शरद पूर्णिमा, अश्विन पूर्णिमा व्रत, कोजागरा पूजा, लक्ष्मी पूजन,…