देश

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में गर्मी से राहत, 18 जुलाई तक जारी रह सकती है बारिश और ठंडी हवाएं

Delhi-NCR Weather: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-ncr के लोगों को बारिश के चलते गर्मी से राहत मिल रही है. कई दिनों से राजधानी में हल्की और तेज बारिश का दौर जारी है. साथ ही तेज हवाओं ने भी काफी हद तक उमस से छुटकारा दिलाने में मदद की है.

इसी के साथ अब मौसम विभग ने अनुमान जताया है कि 18 जुलाई तक इस तरह तेज बारिश और हवा का सिलसिला जारी रहने वाला है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

आज क्या है दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली-ncr में आज (13 जुलाई) के मौसम की बात करें तो, आज आसमान में बादल छाए रहेंगे इसके अलावा मौसम विभाग ने आज किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.

हालांकि दोपहर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. हल्की बूंदाबादी से मौसम सुहाना रहने की आशंका जताई जा रही है. वहीं आज दिल्ली में तापमान 28 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

जानें अपने शहर में मौसम का हाल

दिल्ली-NCR के अलावा नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा में भी आज तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद जताई जा रही है.

आज बीते दिनों के मुकाबले धूप थोड़ी तेज रहेगी जिससे गर्मी का अहसास होगी. वहीं सोमवार (14 जुलाई) से मौसम में बदलाव आ सकता है जिसके साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी.

गर्मी से राहत दे रहा मौसम

बता दें कि दिल्ली-NCR में इस साल मानसून ने 28 जून को दस्तक दे दी थी. जिसके बाद से धीमी से हल्की बारिश का दौर जारी है.

इसके अलावा IMD का कहना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में बारिश और तेजी से हो सकती है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.


ये भी पढ़ें- Delhi: वसंत विहार में ऑडी कार ने फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को रौंदा, ड्राइवर गिरफ्तार


-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago