कथित भाजपा नेता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल.
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जिले की शिकारपुर कोतवाली इलाके के कैलावन में स्थित एक श्मशान में कथित भाजपा नेता एक महिला के साथ कार के अंदर अश्लील हरकतें कर रहा था, तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया. लोगों ने इस दौरान वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया. घटना 11 जुलाई की बताई जा रही है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक, एक कार श्मशान में काफी समय से खड़ी थी, जब लोगों ने पास जाकर देखा, तो कार के अंदर एक महिला और पुरुष अर्धनग्न अवस्था में दिखाई दिए. लोगों ने तत्काल वीडियो बनाना शुरू कर दिया. लोगों को वीडियो बनाते हुए देखकर कार में मौजूद महिला ने अपना चेहरा छुपा दुपट्टे से छिपा लिया. हालांकि व्यक्ति की पहचान राहुल वाल्मीकि के रूप में की गई, जो कथित रूप से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला मंत्री बताया जा रहा है.
वहीं भाजपा नेता का अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया गया. इसकी पुष्टि जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने की. विकास चौहान ने बताया कि मामले की जांच पूरी होने तक राहुल वाल्मीकि का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं होगा. हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस में कोई भी लिखित शिकायत नहीं की गई है. पुलिस का कहना है कि अगर शिकायत आती है, तो फिर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. दूसरी तरफ वीडियो वायरल होने के बाद से ही विकास वाल्मीकि फरार बताया जा रहा है.
गौरतलब है कि बीते दिनों मध्य प्रदेश बीजेपी के नेता मनोहरलाल धाकड़ का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपनी महिला मित्र के साथ मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर अश्लील हरकतें करते हुए पाए गए थे. वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ और महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ ही कार को भी जब्त कर लिया था.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…