Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Delhi: वसंत विहार में ऑडी कार ने फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को रौंदा, ड्राइवर गिरफ्तार

दिल्ली के वसंत विहार इलाके में फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को तेज रफ्तार ऑडी कार ने कुचल दिया.

Delhi Crime News
Edited by Akansha

मुकेश राणा दिल्ली

दिल्ली के वसंत विहार इलाके में फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को तेज रफ्तार ऑडी कार ने कुचल दिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है. वहीं दूसरी ओर, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि ड्राइवर शराब के नशे में धुत था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

पुलिस के मुताबिक घटना 9 जुलाई रात 1,30 की बताई जा रही है पीड़ित परिवार मुनिरका फ्लाईओवर के नीचे फुटपाथ पर सोया हुआ था तभी तेजरफ्तर कार से ये हादसा हुआ. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां बच्ची व एक अन्य की हालत नाजुक बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: Tiruvallur Train Burning: तमिलनाडू के तिरुवल्लूर में डीजल से लदी मालगाड़ी में भीषण आग, 3 टैंकर धूृ-धू कर जले

पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ दर्ज किया मामला

पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की धारा के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर गाड़ी को भी जप्त कर लिया है. आरोपी कार चालक की पहचान द्वारका निवासी 40 वर्षीय उत्सव शेखर के रूप में हुई है.

-भारत एक्सप्रेसन



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital